#Sridevi : पापा बोनी कपूर से मिलने दुबई रवाना हुए अर्जुन कपूर
Recommended Video
नई दिल्ली। अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत का सस्पेंस अभी भी बरकरार है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद सभी के मन में कई सवाल कौंध रहे हैं, अभी तक अभिनेत्री का पार्थिव शरीर परिवार वालों को मिला नहीं हैं। दुबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस बारे में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से पूछताछ की जा चुकी है तो इसी बीच खबर आई है कि बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर आज दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि इस वक्त कपूर परिवार, भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि दुबई की अथॉरिटीज के साथ संपर्क में हैं।
अर्जुन और श्रीदेवी में कभी भी प्रेम का रिश्ता नहीं रहा
मालूम हो कि अर्जुन कपूर निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं, जिस वक्त मोना और बोनी का तलाक हुआ था, उस वक्त अर्जुन की उम्र 11 साल की थी। अर्जुन और श्रीदेवी में कभी भी प्रेम का रिश्ता नहीं रहा हालांकि अर्जुन अपने पापा के काफी करीब माने जाते हैं।
जाह्नवी और खुशी से अर्जुन का कोई रिश्ता नहीं
अर्जुन का अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी से भी कोई लेना-देना नहीं है। जबकि वो अपने चाचा अनिल कपूर , अपनी कजिन सोनम कपूर के काफी करीब हैं, वो अक्सर इन लोगों के साथ देखें जाते हैं।
श्रीदेवी मेरे लिए बस मेरे पापा की पत्नी हैं...
कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि श्रीदेवी के साथ उनका रिश्ता सामान्य है क्योंकि वो मेरे पिता की पत्नी हैं और मेरे पिता उनसे प्रेम करते हैं, इसके अलावा मेरे और उनके बीच में कुछ नहीं है और मैं कभी भी उनसे और उनके बच्चों से नहीं मिलता हूं।
|
दुख की इस घड़ी में बोनी कपूर दुबई में अकेले हैं
दुख की इस घड़ी में बोनी कपूर दुबई में अकेले हैं और शायद इसीलिए अर्जुन को लगा कि उन्हें वहां जाना चाहिए। फिलहाल इस वक्त कपूर परिवार की तरह पूरे भारत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार है, जिससे कि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।
Read Also: सुब्रमण्यम स्वामी का सनसनीखेज दावा-श्रीदेवी की हत्या हुई होगी, वो शराब नहीं पीती थीं