अर्जुन कपूर का सलमान की बहन से पहले था अफेयर, अब 11 साल बड़ी मलाइका को कर रहे डेट
मुंबई, 26 जून। इश्कजादे फिल्म से फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली अर्जुन कपूर का 26 जून को 36वां जन्मदिन हैं। बोनी कपूर के बेटे ओर कपूर खानदान के बेटे अर्जुन कपूर अपनी फिल्मी करियर के बजाए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अधिक सुर्खियों में रहते हैं।

पिता बोनी कपूर के इस फैसले के कारण डिप्रेशन का शिकार हो गए थे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ शुरूआती दौर से मुसीबतों से भरी रही क्योंकि उनके पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी के चक्कर में उनी मां मोना कपूर से तलाक ले लिया था। पिता के इस निर्णय से अर्जुन कपूर बहुत प्रभावित हुए और डिप्रेशनमें चलते गए । डिप्रेशन में जाने के बाद उनका वजन 150 किलो हो गया और वो अस्थमा जैसी बीमारी का शिकार हो गए।कुछ समय बाद अर्जुन कपूर संभल गए और स्वयं पर ध्यान देना शुरू किया।

सलमान खान ने वजन घटाने के लिए किया था प्रेरित
अर्जुन कपूर से सलमान खान ने खुद कहा था कि अगर वजन घटरा लो तो बड़े हीरो बन सकते हो, तुम्हारे अंदर वो स्टफ है। जिसके बाद अर्जुन ने अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू किया और 50 किलो वजन घटा लिया। अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था उनके रउडी लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लड़कियां उनकी दीवानी हो गई।

अर्जुन कपूर का सलमान की बहन के साथ था अफेयर
अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था उनके रउडी लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लड़कियां उनकी दीवानी हो गई। फिल्मों में एंट्री से पहले अर्जुन कपूर का सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट किया और उनके साथ पूरी जिंदगी बिताने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन दो साल के रिलेशन के बाद उनका ब्रेकअप हुआ हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों के अलग होने की वजह क्या थी।

11 साल मलाइका को कर रहे हैं डेट
इसके कुछ समय बाद अर्जुन कपूर अपने से 11 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट करते नजर आए। अरबास खान से तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन करीब आ गए और अब तक दोनों साथ है। पहले इस जोड़े ने अपने रिलेशन को लोगों से छिपा कर रखा लेकिन जब 2019 में अपने रिलेशन को सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया। अब दोनों के बीच की बॉडिंग बीटाउन में हमेशा चर्चा में रहती है।

सलमान खान के घर ही अर्जुन की मलाइका से बढ़ी थी नजदीकियां
मलाइका जो एक बच्चे की मां है, और वो सलमान खान के भाई की वाइफ रह चुकी है इसलिए मलाइका को पाना अर्जुन कपूर के लिए आसान नही था। सलमान खान के घर में अक्सर समय बिताने वाले अर्जुन कपूर अपने करियर के लिए सलमान खान से राय लेते थे। इस दौरान उनकी मलाइका से क्लोजनेस बढ़ी और कुछ समय बाद वो मलाइका और उनकी जिगरी दोस्त करीना कपूर और अमृता के साथ छुट्टियों पर जाने लगे, फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ी और पति अरबाज का साथ छोड़ चुकी मलाइका अर्जुन के काफी करीब आ गई। कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात करते हुए ये तक कहा था कि मलाइका उनकी रूह तक को पहचानती हैं।

अर्जुन कपूर का फिल्मी करियर
अर्जुन कपूर 'इश्कजादे' में परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने फिल्में 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'फाइंडिंग फैनी' और 'की एंड का' में की। एक्टिंग से पहल अर्जुन कपूनर निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। अर्जुन के चाचा अनिल कपूर, उनकी दो चचेरी बहनें भी फिल्म दुनिया में है।












Click it and Unblock the Notifications