क्या आप ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं? जानने के लिए इन 5 लक्षणों पर दें ध्यान, वायरस देता है ऐसे संकेत
नई दिल्ली, 31 दिसंबर। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मरीजों के बीच ओमिक्रॉन के भी 1270 मामले सामने आ चुके हैं। कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को भी ओमिक्रॉन अपनी चपेट में ले रहा है, जिसकी वजह से पब्लिक में इस वेरिएंट को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। अगर आप भी ओमिक्रॉन को लेकर डरे हुए हैं या इसकी चपेट में आ गए हैं तो आज हम आपको इससे जुड़े पांच लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप खुद में ओमिक्रॉन वायरस की पहचान कर सकते हैं।

गले में खराश
कोविड सिम्पटम्स ट्रैकिंग ऐप जेडओई के मुताबिक ओमिक्रॉन के प्रमुख लक्षणों में मरीज के गले में खराश होना आम है, अब तक इस वेरिएंट से जितने भी लोग संक्रमित मिले हैं। सभी ने अपने गले में दर्द और खराश की शिकायत की थी। इसके अलावा संक्रमित मरीजों की आवाज भारी हो जाती है, ये समस्या कम से कम पांच दिनों तक रहती है।

सिरदर्द
कई ऐसे मरीज भी सामने आए हैं, जिनमें कोरोना वायरस लक्षण तो नहीं थे लेकिन ओमिक्रॉन के लक्षण आसानी से देखने को मिले हैं। ओमिक्रॉन मरीजों में सिरदर्द भी कॉमन लक्षण है, कई मामलों में संक्रमित लोगों ने कई दिनों तक सिरदर्द की शिकायत की। इस स्थिति में मरीजों के सिर दबाने पर उन्हें काफी राहत मिलती है, लेकिन दर्द कम से कम तीन दिनों तक रहता है।

बहती नाक और छींकना
क्या आप ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं? इसका पता लगाने के लिए तीसरे और चौथे लक्षण के बार में जानना आवश्यक है। ओमिक्रॉन के मरीजों की नाक बहती रहती है और उन्हें कफी छींक आती है। हालांकि ये लक्षण नॉर्मल फ्लू के भी है लेकिन ओमिक्रॉन मरीजों में ये सबसे कॉमन है। छींकना भी नए वेरिएंट के लक्षणों में से एक है।

सुस्ती आना
ऐसे लोग जिन्हें कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने अपनी चपेट में ले लिया है, उन्हें पूरे दिन सुस्ती लगी रहती है। किसी भी काम में मन नहीं लगता और बिस्तर पर पड़े रहने का मन करता है। ऐसे लोगों में हमेशा थकान लगी रहती है, उन्हें नींद भी खूब आती है। इसके साथ चक्कर आना भी कॉमन है।
यह भी पढ़ें: झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए 482 नए कोरोना संक्रमित, एक बुजुर्ग महिला की मौत












Click it and Unblock the Notifications