झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए 482 नए कोरोना संक्रमित, एक बुजुर्ग महिला की मौत

रांची। झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 482 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें 246 केस केवल प्रदेश की राजधानी में ही आए हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा कोडरमा में नवोदय विद्यालय के 5 बच्चों सहित 56 संक्रमित मिले हैं। इन नए मामलों के साथ ही अब झारखंड में एक्टिव मरीजों की 1381 हो गई है। वहीं रांची में सक्रिय मरीजों की संख्या 546 हो गई है। वहीं कोडरमा में लगातार बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर-2 के न्यू कॉलोनी एरिया को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया है।

corona update 482 new case of covid 19 in jharkhand

बता दें कि लगातार 5 दिनों से दोगुना मरीज मिल रहे हैं। रांची में 26 दिसंबर को 23, 27 दिसंबर को 38, 28 दिसंबर को 53, 29 दिसंबर को 118 और 30 दिसंबर को 246 मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में रांची के 7 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इनमें 3 RIMS के, 1 सदर अस्पताल के और 3 निजी क्लिनिक के डॉक्टर हैं। इससे पहले बुधवार को भी रांची में 12 डॉक्टर संक्रमित मिले थे।

बता दें कि दिसंबर के पहले सप्ताह में 11.10 लाख लोगों को टीका लगा, दूसरे सप्ताह में 11.28 लाख लोगों ने डोज ली, जबकि इस अंतिम सप्ताह में अब तक मात्र 7.66 लाख लोगों को ही टीका लगाया जा सका है। हालांकि रांची के अस्पतालों में कोविड की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+