'क्या तुम लड़की हो?' फेस मास्क लगाने पर इरफान खान के बेटे का उड़ाया मजाक, बाबिल ने भी दिया जवाब

मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को फैंस काफी मिस करते हैं। हालांकि अभिनेता के बेटे बाबिल में इरफान की झलक देख फैंस को थोड़ा सुकून जरूर मिल जाता है। बाबिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह अपनी फोटोज और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में भी बने रहते हैं। बाबिल कई बार अपने पिता इरफान खान की पुरानी फोटो के साथ दिल को छू जाने वाले नोट लिखकर शेयर करते रहते हैं। इन दिनों बाबिल अपनी एक फोटो लेकर चर्चा में हैं।

बाबिल ने लगाया फेस मास्क

बाबिल ने लगाया फेस मास्क

बाबिल ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह चेहरे पर फेस मास्क लगाए नजर आए। बाबिल की इस फोटो पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की और लड़की कह दिया। बाबिल ने भी इस पर मजेदार जवाब दिया है। बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, इसके कैप्शन में उन्होंने खुद को लड़की कहे जाने पर खुलकर बात की।

बाबिल ने पोस्ट से दिया ट्रोलर्स को जवाब

बाबिल ने पोस्ट से दिया ट्रोलर्स को जवाब

बाबिल ने लिखा, 'क्या आपको यकीन होगा कि जब मैं कभी घर से बाहर जाने के लिए फेस मास्क या मेकअप लगाता हूं तो लोग पूछते हैं, क्या तुम लड़की हो? मेरा मानना है कि हर शख्स मर्द और लड़की से मिलकर बना होता है। यही आपको सही मायने में पुरुष बनाता है और वह आपके भीतर की महिला को पहचानता है। आप तब तक पुरुष नहीं हैं, जब तक आप अपने अंदर छिपी स्त्री को महसूस नहीं करते।'

सेक्सी दिखना पसंद है: बाबिल

सेक्सी दिखना पसंद है: बाबिल

बाबिल ने आगे लिखा, 'कई लोगों में यह जहरीली मर्दानगी का सबब बन जाता है। मुझे अपने स्किन की देखभाल करना और सेक्सी दिखना पसंद है। मुझे महिलाओं से प्यार है और मुझे पुरुष होना पसंद है।' आपको बता दें कि बाबिल ने वैलेंटाइन डे पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह चेहरे पर फेस मास्क लगाए नजर आए। बाबिल अभी लंदन में फिल्म और ऐक्टिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। बीते साल 29 अप्रैल को उनके पिता इरफान खान का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: इरफान खान को याद कर भावुक हुईं पत्नी Sutapa Sikdar, बताया क्या होता है 'विधवा' औरत का दर्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+