क्या अर्चना पूरन सिंह छोड़ रही हैं कपिल शर्मा का शो, खुद एक्ट्रेस ने दिया जवाब

मुंबई, 30 जून। टीवी पर सबसे लोकप्रिय शो की बात करें तो इसमे द कपिल शर्मा शो का नाम सबसे ऊपर आता है। जिस तरह से कपिल शर्मा के शो में तमाम सेलेब्रिटीज हिस्सा लेने आती हैं और उनके साथ कपिल शर्मा बात करतें हैं और शो के अलग-अलग किरदार इस शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाते हैं उसकी वजह से यह शो काफी लोकप्रिय है। इस शो में कपिल शर्मा के अलावा कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह सहित अन्य कलाकार भी अपनी जबरदस्त कॉमेडी और मिमिक्री से लोगों को गुदगुदाते हैं। शो में अर्चना पूरन सिंह भी हॉटसीट पर नजर आती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के शो छोड़ने के बाद से अर्चना इस शो का हिस्सा हैं, लेकिन इस तरह की खबर सामने आई कि अर्चना शो को छोड़ सकती हैं। इन खबरों के सामने आने के बाद खुद अर्चना ने इसपर सामने आकर जवाब दिया है।

Recommended Video

    Archana Puran Singh ने 'The Kapil Sharma Show' छोड़ने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी | वनइंडिया हिंदी

    शो को छोड़ने की खबर पर अर्चना ने दिया जवाब

    शो को छोड़ने की खबर पर अर्चना ने दिया जवाब

    द कपिल शर्मा शो की दोबारा वापसी के बीच खबर सामने आई है कि अर्चना पूरन सिंह ने शो को छोड़ दिया है। हालांकि इस बाबत जब अर्चना पूरन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने ईटी टाइम्स से कहा, मुझे इस तरह की किसी भी खबर की जानकारी नहीं है। मैं आने वाले शो का हिस्सा हूं, पिछले साल जब मैंने फिल्म की शटिंग करना शुरू की थी तो भी इस तरह की अफवाह सामने आई थी। इस साल भी मैं एक सीरीज के लिए शूटिंग कर रही थी और लोगों ने सोच लिया कि मैं शो को छोड़ ररही हूं, लेकिन इन खबरों में कोई सच नहीं है, यह अफवाह है।

     अर्चना पूरन सिंह ने साझा किया अनुभव

    अर्चना पूरन सिंह ने साझा किया अनुभव

    अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि मुझे शो में कलाकारों का ह्यूमर पसंद है और मैं स्टेज पर उन्हें देखकर काफी खुश होती हूं। यह अच्छा मनोरंजन है और अच्छी बात यह है कि कपिल ने मुझे इस शो का हिस्सा बनाने का फैसला लिया है। मैं आगामी सीजन के आने का इंतजार कर रही हूं। बता दें कि पिछले साल फरवरी माह में कपिल शर्मा का शो बंद हो गया था। दरअसल कपिल शर्मा के घर में दूसरा बच्चा आने वाला था, जिसकी वजह से वह अपने परिवार को समय देना चाहते थे। लेकिन अब कपिल की टीम एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार है और फिर से टीवी की स्क्रीन पर नजर आएगी।

    जल्द होगी शो की वापसी

    जल्द होगी शो की वापसी

    हाल ही में भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमे उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि शो की वापसी हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कृष्णा अभिषेक के साथ हैं और कहती हैं कि हां, हम वापस आ रहे हैं। जबकि किकू शारदा भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि हम वापस आ रहे हैं। पिंकविला से बात करते हुए भारती ने कहा हम सब ऑफिस में इकट्ठा हुए थे, जहां कृष्णा, किकू, कपिल भाई सभी थे। काफी दिनों के बाद हम सभी इकट्ठा हुए थे।

     भारती ने बोलीं- शो वापस आएगा

    भारती ने बोलीं- शो वापस आएगा

    भारती ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी साझा की है जिसमे वह शो के कलाकारों के साथ दिख रही हैं। भारती ने कहा कि हमने भी यही सवाल इस दौरान पूछा कि शो कब वापस आएगा, तो जवाब मिला जुलाई या अगस्त में। हम सभी आपस में बात कर रहे थे और कपिल भाई भी शो को जुलाई में फिर से शुरू करना चाहते हैं। शो जनवरी माह से बंद है,लिहाजा हमे अच्छा ब्रेक भी मिल चुका है। जैसा आस-पास का माहौल है,मुझे लगता है कि हमारा शो वापस ही आना चाहिए।

    कृष्णा अभिषेक ने शेयर की पोस्ट

    कृष्णा अभिषेक ने शेयर की पोस्ट

    कृष्णा अभिषेक ने भी एक तस्वीर किकू शारदा और भारती के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है और लिखा कि हम जल्द ही वापस आ रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट कोड डिलीट कर दिया। द कपिल शर्मा शो की बात करें तो शो में भारती,किकू, कृष्णा के अलावा सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर भी हैं। शो के को प्रोड्यूसर सलमान खान टेलीविजन और भानिजे एशिया हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+