Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WhatsApp का देसी वर्जन बनकर आया Arattai App, कितनी सेफ है आपकी चैट?

Arattai App: भारत में WhatsApp लगभग हर किसी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। आंकड़े भी यही कहते हैं।भारत में WhatsApp के मिलियन में यूजर हैं। परिवार के चैट हो या ऑफिस के अपडेट, लोग सबसे पहले कहते हैं, "चलिए एक WhatsApp ग्रुप बनाते हैं।"

500 मिलियन से अधिक यूजर्स के साथ, WhatsApp की भारत में गहरी पकड़ है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि अब इसके सामने एक घरेलू विकल्प भी खड़ा हो गया है? हां, चेन्नई स्थित Zoho ने बनाया है अरत्ताई (Arattai App)। यह एक मेड-इन-इंडिया मैसेजिंग ऐप जो WhatsApp को चुनौती देने का दावा करता है।

Arattai App

अरत्ताई (Arattai App) का मतलब तमिल भाषा में "साधारण बातचीत" है। इसका उद्देश्य रोजमर्रा की चैट को आसान, सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली बनाना है। इसमें ग्रुप और वन-टू-वन चैट, वॉइस और वीडियो कॉल, मीडिया शेयरिंग, स्टोरीज और चैनल जैसी सुविधाएं हैं। हालांकि अभी चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन उपलब्ध नहीं है, कॉल्स के लिए यह सुविधा मौजूद है।

सरकार ने हाल ही में अरत्ताई (Arattai App) को बढ़ावा दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे आजमाने की सलाह दी है। ऐप स्टोर पर यह पहले स्थान पर भी पहुंच चुका है। 'मेड-इन-इंडिया' और डिजिटल सुरक्षा के मजबूत संदेश के साथ, अरत्ताई (Arattai App) उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन रहा है जो गोपनीयता और स्वदेशी तकनीक को प्राथमिकता देते हैं।
ये भी पढ़ें: Aadhaar डाउनलोड करना हुआ अब और आसान, बस मोबाइल में सेव कर लें ये नंबर, झट से WhatsApp पर आ जाएगा PDF

अरत्ताई (Arattai App)क्या है?

अरत्ताई (Arattai App)एक मेड-इन-इंडिया मैसेजिंग ऐप है, जिसे चेन्नई स्थित Zoho ने विकसित किया है। यह ऐप रोजमर्रा की चैट, वॉइस और वीडियो कॉल, मीडिया शेयरिंग, स्टोरीज और चैनल्स जैसी सुविधाएं देता है। हालांकि कॉल्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मौजूद है, चैट के लिए अभी यह सुविधा पूरी तरह नहीं है।

अरत्ताई (Arattai App)की खासियत

इंडियन चैटिंग ऐप अरत्ताई की खासियत क्या है और उसके चैट कितने सेफ हैं? जानिए इन पॉइंट्स में-

  • एक-से-एक और ग्रुप चैट, वॉइस नोट्स और मीडिया शेयरिंग
  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ ऑडियो और वीडियो कॉल
  • डेस्कटॉप और Android TV सहित कई डिवाइसों पर सपोर्ट
  • स्टोरीज और चैनल्स के जरिए अपडेट्स और कंटेंट शेयरिंग
  • प्राइवेसी का भरोसा - अरत्ताई (Arattai App)यूजर डेटा को विज्ञापन या अन्य तरीकों से मुनाफे के लिए इस्तेमाल नहीं करता

यह सारी विशेषताएं इसे उन यूजर्स के लिए खास बनाती हैं जो अपनी डिजिटल सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर चिंतित हैं।

क्या अरत्ताई (Arattai App) WhatsApp की जगह ले सकता है?

  • WhatsApp भारत में गहरी जड़ें जमा चुका है। पहले भी कई ऐप्स - जैसे Hike, Telegram और WeChat - WhatsApp को चुनौती देने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
  • अरत्ताई (Arattai App)को शुरुआत में ही सरकारी समर्थन और 'मेड-इन-इंडिया' पहचान जैसी ताकत मिली है। यह उन यूजर्स को आकर्षित करता है जो डिजिटल स्वायत्तता और गोपनीयता को महत्व देते हैं।
  • अरत्ताई (Arattai App)में मौजूद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन कॉल्स, स्टोरीज और चैनल जैसी सुविधाएं इसे सामान्य चैट ऐप्स से अलग बनाती हैं।

अभी चुनौती बड़ी है

अरत्ताई (Arattai App)अभी WhatsApp को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार नहीं है। मुख्य कमी है - चैट में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का अभाव। यदि Zoho इस फीचर को जोड़ देता है, ऐप का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करता है और नई सुविधाएं लगातार जोड़ता है, तो अरत्ताई (Arattai App)निश्चित रूप से एक भरोसेमंद विकल्प बन सकता है। लेकिन भारत में WhatsApp को पूरी तरह बदल पाना फिलहाल आसान नहीं है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त का इंतजार, किन्हें मिल चुके 2-2 हजार?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+