वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर इन 5 राज्यों में अब नहीं दिखेगी PM मोदी की फोटो, यह है वजह
नई दिल्ली, 09 जनवरी: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का शनिवार को चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया। ऐसे में अब पांचों राज्य ( यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। ऐसे में अब चुनाव आयोग के नियंत्रण में सरकारी मशीनरी एक तरह से रहेगी। इसी के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन सॉफ्टवेयर पर फिल्टर लागू किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन सॉफ्टवेयर पर फिल्टर लागू किया ताकि जिन 5 राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई ना दें। जानकारी के मुताबिक फिल्टर पहले ही लगाए जा चुके हैं। 5 मतदान वाले राज्यों में शनिवार रात टीकाकरण प्रमाणपत्रों से पीएम का नाम और फोटो हटा दिया गया है।
बता दें कि पांच राज्यों में 7 चरणों के तहत मतदान किया जाएगा। पहला चरण 10 फरवरी से शुरू होगा, अंतिम चरण 07 मार्च को होगा, जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी और चुनावों का परिणाम जारी किया जाएगा।
जानिए पूरा चुनावी कार्यक्रम प्वाइंटवाइज
- सभी 5 राज्यों के चुनाव कुल सात चरणों में पूरे होंगे।
- 10 मार्च को 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना होगी।
- यूपी में 7 चरणों में मतदान होगा।
- पहल चरण 10 फरवरी, दूसरा 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी, छठां 03 मार्च और अंतिम सातवां चरण 07 मार्च को पूरा होगा।
- पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में वोटिंग।
- 14 फरवरी को पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में मतदान होंगे।
- मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा।
- 27 फरवरी को मणिपुर के पहले चरण के मतदान होंगे।
- 3 मार्च को मणिपुर के दूसरे चरण के मतदान होंगे।












Click it and Unblock the Notifications