सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मुंबई के कोर्ट में एप्लीकेशन दाखिल, FIR कराने की मांग
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मुंबई के भोइवाडा कोर्ट में एप्लीकेशन दाखिल की गई है। दोनों बॉलीवुड एक्टर्स ने वाल्मीकि समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। सलमान और शिल्पा के खिलाफ भोइवाडा कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मुंबई के भोइवाडा कोर्ट में एप्लीकेशन दाखिल की गई है। दोनों बॉलीवुड एक्टर्स ने वाल्मीकि समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। सलमान और शिल्पा के खिलाफ भोइवाडा कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है।

मुंबई के भोइवाडा कोर्ट में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एप्लीकेशन दायर की गई है। CrPC के सेक्शन 156(3) के तहत फाइल की गई एप्लीकेशन में दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 और एससी/एसटी एक्ट के सेक्शन 3 (1) (s) के तहत एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है। गौरतलब है कि कुछ सालों पहले शिल्पा शेट्टी और सलमान खान ने अपने-अपने इंटरव्यू में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। हाल ही में दोनों के इस इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद से विवाद शुरू हुआ।
इस मामले में सबसे पहले वाल्मीकि समाज एक्शन कमेटी, दिल्ली प्रदेश ने पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी को दोनों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। वाल्मीकि समाज एक्शन कमेटी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम दिल्ली के डीसीपी को शिकायत पत्र लिखकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। दोनों के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने अलग-अलग शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन भी किया था। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया था।
मामले को बढ़ता देख शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर माफी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'इंटरव्यू के दौरान मेरे बोले गए कुछ शब्दों का गलत अर्थ लगाया गया। मेरा मकसद किसी को दुख पहुंचाना नहीं था, अगर किसी को मेरी बातों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं।'
ये भी पढ़ें: सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने की FIR की मांग












Click it and Unblock the Notifications