सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने की FIR की मांग, जातिसूचक शब्दों का किया था इस्तेमाल
बॉलीवुड के दो जानें-माने चेहरे अपने जातिसूचक टिप्पणी की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ऐसा कुछ कह दिया है जिससे वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत हो गई हैं।
Recommended Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दो जानें-माने चेहरे अपने जातिसूचक टिप्पणी की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ऐसा कुछ कह दिया है जिससे वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत हो गई हैं। दोनों के खिलाफ वाल्मीकि समाज एक्शन कमेटी, दिल्ली प्रदेश ने पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी को शिकायती पत्र लिखा है।

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का सोशल मीडिया पर एक-एक वीडियो वायरल हो रहा है। इन वीडियो में दोनों ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोगों में दोनों के खिलाफ काफी गुस्सा है। वायरल होता ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
वाल्मीकि समाज एक्शन कमेटी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम दिल्ली के डीसीपी को शिकायत पत्र लिखकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है। इस पत्र की फोटो इसके फेसबुक पेज पर भी डाली गई है।












Click it and Unblock the Notifications