आज भारत में लॉन्च होगा आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस, जानिए इसकी खूबियां
नई दिल्ली। स्मार्टफोन्स की फेहरिस्त का सबसे लेटेस्ट एप्पल के आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा।

शाम 7 बजे लॉन्च होगा एप्पल का आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस
एप्पल के इन फोन्स को लेकर भारतीय फैन्स खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्हें इस फोन का काफी समय से बेसब्री से इंतजार था।
हाल के वर्षों देखा गया है कि स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग आधी रात में किया जाता था, लेकिन इस बार इसे शाम को 7 बजे ही लॉन्च किया जा रहा है।
माना जा रहा है कि ये सबसे पहले ऑनलाइन रिटेलर्स और एप्पल के अधिकृत रिसेलर्स के यहां से इसे प्राप्त किया जा सकता है।
तीन स्टोरेज वैरिएंट में उतारने की तैयारी, जानिए कीमत
इस साल आईफोन के इस मॉडल के तीन स्टोरेज वैरियंट बाजार में उतारे जा रहे हैं। इनमें 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी शामिल हैं।
32 जीबी के आईफोन की कीमत 60 हजार रुपये है जबकि 128 जीबी के आईफोन 7 की कीमत 70 हजार रुपये रखी गई है। वहीं अगर 256 जीबी के आईफोन 7 वैरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 80 हजार होगी।
आईफोन 7 प्लस की बात करें तो इसके 32 जीबी वैरिएंट की कीमत 72 हजार रुपये है। 128 जीबी वाले आईफोन 7 प्लस की कीमत 82 हजार रुपये रखी गई है। वहीं 256 जीबी वाले आईफोन 7 प्लस की कीमत 92 हजार है।
कई खास रंगों से भी ग्राहकों को लुभाने की कवायद
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पांच रंगों के वैरिएंट में उपलब्ध होंगे, इनमें गोल्ड, जेट ब्लैक, मैटे ब्लैक, रोज गोल्ड और सिल्वर रंग शामिल हैं।
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में स्टोरेज क्षमता और रंग के अलावा कई और खूबियां मौजूद हैं जो आधुनिक जेनेरेशन को लुभा सकती है। एप्पल कंपनी को अपने इस नए फोन से काफी उम्मीदें हैं।
इस फोन की खूबियों पर गौर करें तो इस आईफोन को ज्यादा पतला बनाने के लिए इसमें ऑडियो जैक को हटा दिया गया है। नया आईफोन लाइटनिंग कनेक्टर पर काम करेगा, जिसमें वायरलेस हेडफोन भी कनेक्ट किए जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications