एप्पल के सीईओ टिम कुक ने सिद्धि विनायक मंदिर में मत्था टेका, तस्वीरें
मुंबई। आज एप्पल के सीईओ टिम कुक मुंबई पहुंचे हैं, जहां अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ सिद्धि विनायक मंदिर का दर्शन किया।
आपको बता दें कि कुक के लिए आज सिने जगत के सुपरस्टार शाहरूख खान ने अपने घर मन्नत में डिनर रखा है। जिसमें कई नामचीन हस्तियां शिरकत कर सकती हैं।
आज जब कुक जब मंदिर पहुंचे तो उनके साथ एप्पल इंडिया के हेड संजय कौल भी थे। आपको बता दें कि कुक एप्पल की कमान संभालने के बाद पहली बार भारत आये हैं। कुक का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि कुक मार्च 1998 में एप्पल से जुड़े थे। 24 अगस्त, 2011 को स्टीव जॉब्स की जगह उन्हें कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया।













Click it and Unblock the Notifications