APJ Abdul Kalam Death Anniversary:'सूरज की तरह चमकना है तो...', अब्दुल कलाम के 10 महान विचार
APJ Abdul Kalam Death Anniversary 2023: भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम न केवल एक महान राष्ट्रपति थे बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक भी थे। आज 27 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि है।
विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्हें भारत की प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।

डॉ. कलाम ने अपने जीवन के लगभग चालीस साल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के लिए काम करते हुए बिताए, और दुर्भाग्य से 27 जुलाई 2015 को शिलांग में भाषण देते समय हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। आज उनकी पुण्यतिथी है।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का अग्नि और पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों और भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एसएलवी-III के विकास में महत्वपूर्ण योगदान था। मिसाइल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए उन्हें 'मिसाइल मैन' की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आइए जानें उनके 10 अनमोल विचार...।
1- अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो: एपीजे अब्दुल कलाम
2- विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए: एपीजे अब्दुल कलाम
3-हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए: एपीजे अब्दुल कलाम
4-इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी हैं: एपीजे अब्दुल कलाम
5-तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुंच जाओ- यही, अद्वितीय हो तुम। जिंदगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञानप्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो: एपीजे अब्दुल कलाम
6-जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती हैं: एपीजे अब्दुल कलाम
7-आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन आप अपनी आदतें बदल सकते हैं, और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी: एपीजे अब्दुल कलाम
8-सपना वह नहीं है जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि वह है जो आपको सोने नहीं देता: एपीजे अब्दुल कलाम
9-महापुरुषों के लिए धर्म मित्र बनाने का एक तरीका है; छोटे लोग धर्म को लड़ाई का हथियार बनाते हैं: एपीजे अब्दुल कलाम
10-अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरी जीत में असफल हो गए, तो लोग यह कहने के लिए इंतजार कर रहे होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी: एपीजे अब्दुल कलाम












Click it and Unblock the Notifications