आंध्र प्रदेश: नक्सलियों ने विधायक समेत TDP के दो नेताओं की हत्या की
विशाखापत्तनम। आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के दो नेताओं की नक्सलियों ने गोली मार दी, अराकू के विधायक किदारी सर्वेस्वरा राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा को डुंब्रीगुडा मंडल में नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया, दोनों नेताओं की मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि 60 से अधिक नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

पुलिस ने बताया कि दोनों को ही पहले भी माओवादियों की ओर से धमकी मिलती रही थी। इस बारे में विशाखापत्तनम के डीआईजी श्रीकांत ने मीडिया को बताया कि हम पीएसओ से तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, हथियारों के साथ 20 माओवादी थे और आसपास के इलाकों में कुछ और भी हो सकते थे, वे ग्रामीणों के साथ आए थे। अनुमान के मुताबिक तकरीबन 20 कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे उन पर हमला किया, पीएसओ से हथियार छीन लिए और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हमले के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
आपको बता दें कि सर्वेश्वरा राव 2014 में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस (वाइएसआऱ कांग्रेस) पार्टी के टिकट पर अकारू में विधायक चुने गए थे। अकारू विधानसभा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। उन्होंने टीडीपी के सिवेरी सोम को हराया था हालांकि, 2016 में राव टीडीपी में शामिल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications