चंद्रबाबू नायडू का बड़ा आरोप- आंध्र प्रदेश में लोगों के साथ ज्यादती कर रही है CID
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ज्यादती कर रही है। उन्होंने सीआईडी द्वारा हिरासत में लिए गए संबाशिव राव के मामले में डीआईजी से तीखे
विजयवाड़ा, 02 जुलाई : आंध्र प्रदेश के अपराध जांच विभाग (एपी-सीआईडी) पर ज्यादती करने का आरोप (ap cid excesses unabeted) लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दागी पुलिस अधिकारियों के सभी अवैध कृत्यों को दर्ज किया जा रहा है। उन्हें भविष्य में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

बिना नोटिस गिरफ्तारी !
टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि सीआईडी अधिकारियों को पहले कई मौकों पर अदालत से फटकार लग चुकी है। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने कोई सबक नहीं सीखा। उन्होंने कहा, 600 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। 41 ए नोटिस दिए बिना 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के खिलाफ ज्यादती ?
नायडू ने आरोप लगाया कि CID की ओर से 41 A नोटिस नहीं दिया जा रहा। बिना नोटिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने के लिए व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने कहा, सीआईडी ने जिस तरह से सोशल मीडिया एक्टिविस्ट वेंकटेश और संबाशिव राव (Sambasiva Rao) के खिलाफ कार्रवाई की, वह सीआईडी की ज्यादतियों को दर्शाता है। बकौल नायडू, हम ईमानदार अधिकारियों का स्वागत करेंगे, लेकिन कानून का उल्लंघन करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी, वे पुलिस थाने का दौरा करेंगे और ऐसे अधिकारियों की खबर लेंगे। उचित स्पष्टीकरण मिलने तक ऐसे लोगों को छोड़ेंगे नहीं।
बच्चे को खिला रही थी मां, बेडरूम में घुसी CID
नायडू ने सवाल किया, सीआईडी बेडरूम में कैसे जा सकती है, जहां संबाशिव राव की पत्नी अपने बच्चे को खिला रही थी, उन्होंने कहा कि सीआईडी ने अमानवीय तरीके से काम किया। नायडू ने कहा, डीजीपी और सीआईडी प्रमुख को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
CID ने संबाशिव राव को बेडरूम से निकाला ?
सीआईडी की हिरासत से रिहा होने के बाद संबाशिव राव ने कहा, सुबह 7 बजे उनके घर आने के बाद, CID ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें अपना मोबाइल सरेंडर करने के लिए कहा गया। सीआईडी के रवैये से घबराकर वे बेडरूम में भाग गए। राव ने कहा, मेरी पत्नी बच्चे को दूध पिला रही थी, सीआईडी बेडरूम में घुस गई और मुझे ले गई।












Click it and Unblock the Notifications