अनुष्का शर्मा ने स्पेशल अंदाज में विराट को किया वैलेंटाइन डे विश, कही ये बात
नई दिल्ली। Anushka sharma and virat kohli valentine day बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को काफी स्पेशल अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया है। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास तस्वीर और कैप्शन के साथ कोहली को वैलेंटाइन डे का मैसेज दिया है।

खूबसूरत तस्वीर के साथ अनुष्का का स्पेशल मैसेज
अनुष्का शर्मा ने अपनी और विराट कोहली की समुद्र किनारे सूर्यास्त के समय की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'विशेष रूप से आज का दिन बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि सूर्यास्त की तस्वीरें पोस्ट करने के लिए यह एक सर्वोत्कृष्ट दिन है।' उन्होंने आगे एक दिल इमोजी जोड़ते हुए कैप्टन कोहली को हर दिन, हमेशा और उससे आगे के लिए अपना वैलेंटाइन बताया।
चेन्नई में हैं विराट कोहली
आपको बता दें कि पिछले महीने ही कोहली और अनुष्का के घर एक नन्हीं परी का जन्म हुआ है, जिसका नाम वामिका है। वहीं, अपनी पैटरनिटी लीव पूरी करने के बाद फिलहाल कैप्टन कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के लिए चेन्नई में हैं। इस सीरीज के दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। कोहली ने अपने बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दौरे के बीच ही छुट्टी ले ली थी। इस दौरान उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आखिरी तीन टेस्ट छोड़ दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications
