Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटी के जन्म के बाद पहली बार सामने आए Virat-Anushka,, देखें पैरेंट्स बनने के बाद की पहली तस्वीरें

मुंबई। Anushka Sharma and Virat Kohli were spotted, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) माता-पिता बनने के बाद आज पहली बार मीडिया के सामने आए। अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया था, डिलीवरी के 10 दिन बाद वे आज बांद्रा में देखीं गईं। अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ डॉक्टर के पास चेकअप ले लिए पहुंची थीं। दोनों की साथ में एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें दोनों पैपराजी को देखते ही पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

साथ दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

साथ दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बेटी के जन्म के बाद गुरुवार को विराट और अनुष्का शर्मा मुंबई में एक साथ कैमरे के सामने नजर आए। इसी महीने 11 तारीख को घर में बिटिया के जन्म के बाद यह पहला मौका था, जब विराट और अनुष्का एक साथ दिखे। बेटी के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा क्लिनिक विजिट के लिए गई थीं। इस दौरान दोनों को पैपराजी ने स्पॉट किया। वायरल हो रहीं तस्वीरों में विराट कोहली ने काले रंग की शर्ट और ट्राउजर पहना हुआ था।वहीं, अनुष्का शर्मा ब्लू डेनिम जीन्स और शर्ट में दिखाई दीं।

दोनों ने जमकर दिए पोज

दोनों ने जमकर दिए पोज

वायरल हो रही फोटो में अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह फिट एंड स्टाइलिश नजर आईं। पैपराजी के रिक्वेस्ट के बाद विराट और अनुष्का ने साथ में पोज दिए। अनुष्का और विराट ने इस दौरान पैपराजी की शुक्रिया भी अदा किया। हाल ही में बेटी के जन्म के बाद दोनों ने पैपराजी से अनुरोध किया था कि उनकी बेटी की तस्वीरों के क्लिक न की जाए। ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहीं हैं, फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस से प्यार जता रहे हैं।

नहीं मिल पाई विराट-अनुष्का की बेटी की तस्वीर

नहीं मिल पाई विराट-अनुष्का की बेटी की तस्वीर

11 जनवरी को पापा बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा, ''हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।पिता बनने के बाद से ही विराट की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने ट्विटर बायो अपडेट करते हुए लिखा, 'एक गौरवशाली पति और पिता'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+