अनुष्का-विराट शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे यहां, रोमांस के लिए चुनी ये जगह

Recommended Video

    Anushka Sharma - Virat Kohli to celebrate 1st Wedding Anniversary; Here's full Plan | FilmiBeat

    नई दिल्ली। टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा की शादी को एक साल होने जा रहा है, दोनों की ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी, दोनों की ये पहली शादी की सालगिरह है, जिसे दोनों यादगार बनाना चाहते हैं इसलिए खबर है कि दोनों ये दिन साथ में आस्ट्रेलिया में बिताएंगे क्योंकि कोहली इस वक्त टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से टी-20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है।

    टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है

    टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है

    ऐसे में उनका भारत आना तो संभव नहीं है लेकिन अनुष्का का वहां जाना संभव है और ऐसे में मीडिया सूत्र बता रहे हैं कि अनुष्का, जो कि इन दिनों शाहरुख खान के साथ, फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में बिजी हैं, वो वक्त निकालकर ऑस्ट्रेलिया जाने वाली हैं, जहां वो पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगी और अपनी शादी की पहली सालगिरह मानएंगी।

    विराट के लिए अनुष्का ने बनाया ये प्लान

    विराट के लिए अनुष्का ने बनाया ये प्लान

    खबर है कि शाहरुख खान का अनुष्का के साथ प्रमोशन नवंबर आखिर तक खत्म हो जाएगा, शाहरुख खान के मुताबिक ही प्रमोशन को सेट किया गया है, सालगिरह मनाने के बाद अनुष्का फिर जीरो का प्रमोशन करेंगी।

     पहला टेस्ट 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक

    पहला टेस्ट 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक

    गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, जिसके बाद भारत का अगला मुकाबला 14 दिसंबर को होगा, यानी कि 11 दिसंबर को वो भी फ्री रहेंगे और अनुष्का संग अपनी पहली मैरज ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट कर पाएंगे।

    सच में मोहब्बत हो तो ऐसी!

    सच में मोहब्बत हो तो ऐसी!

    सबको पता है कि अपनी-अपनी फील्ड के दोनों महारथि अपने काम की वजह से एक साथ वक्त कम ही बीता पाते हैं, ऐसे में दोनों की पूरी कोशिश होती है कि जैसे ही मौका मिले वैसे ही एक हो जाएं इसलिए दोनों में से जिसे जब मौका मिलता है वो उसके पास चला जाता है और शायद इसी का नाम प्यार और समर्पण है, जो कि दोनों के रिश्ते में बखूबी देखने को मिलता है जिसे कि शिद्दत से महसूस भी किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+