केपटाउन में धवन की पत्नी के साथ ट्रेनिंग ले रही हैं अनुष्का, भारत लौटने की तैयारी
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से साथ विवाह के बंधन में बंधने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। केपटाउन में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे विराट कोहली भले ही पहले टेस्ट मैंच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हो, लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा लगातार जिम में पसीना बहा रही हैं। 27 दिसंबर को विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रीका पहुंची अनुष्का अब भारत लौटने की तैयारी कर रही हैं।

इससे पहले केपटाउन टेस्ट के दौरान अनुष्का को आयशा, नुपूर और रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह के साथ मैच देखते हुए और विराट के लिए चीयर करते हुए देखा गया। आपको बता दें कि शादी के बाद अब अनुष्का वापस अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए लौट रही है। अनुष्का भारत लौटकर अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म परी के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगी। ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही उन्हें आनंद एल राय की फिल्म जीरो की शूटिंग करनी है। वहीं उन्हें वरुण धवन के साथ सुई धागा की शूटिंग भी शुरू करनी है।












Click it and Unblock the Notifications