श्रीदेवी के सम्मान में अनुष्का शर्मा ने कैंसिल किया 'परी' का प्रीमियर, होली पर ही होगी रिलीज
अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म परी का प्रीमियर कैंसिल करने का फैसला लिया है। अनुष्का ने ये फैसला बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के सम्मान में लिया है। श्रीदेवी की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में है। शनिवार रात दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई।

मुंबई। अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म परी का प्रीमियर कैंसिल करने का फैसला लिया है। अनुष्का ने ये फैसला बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के सम्मान में लिया है। श्रीदेवी की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में है। शनिवार रात दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई। केवल 54 साल में इस दुनिया को अलविदा कहने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाती हैं।

कैंसिल किया प्रीमियर लेकिन होली पर ही होगी रिलीज
'परी' शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म है। फिल्म 2 मार्च को होली के मौके पर देशभर में रिलीज होने जा रही है। खबरों के मुताबिक अनुष्का ने भले ही फिल्म का प्रीमियर कैंसिल कर दिया हो लेकिन फिल्म होली के दिन ही रिलीज होगी। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट काफी पहले से ही तय थी। फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के अंदर बनने वाली तीसरी फिल्म है।

'ऐसे में नहीं मना सकते जश्न'
फिल्म की सह-निर्माता क्रिअर्ज की एमडी प्रेरणा अरोड़ा ने कहा कि श्रीदेवी बहुत सम्मानित कलाकार थीं। इसलिए ये जश्न का समय नहीं है। प्रेरणा ने कहा, 'श्रीदेवी काफी सम्मानित कलाकार थीं। मैं खुद उनकी बड़ी फैन थी। इस वक्त हम किसी भी तरह का जश्न सोच भी नहीं सकते हैं।' प्ररेणा ने भी कंफर्म किया है कि फिल्म की रिलीज नहीं रोकी जाएगी।

श्रीदेवी की आकस्मिक मौत से सदमे में देश
श्रीदेवी की आकस्मिक मौत से पूरा देश स्तब्ध है। श्रीदेवी की मौत शनिवार रात दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं बल्कि बाथटब में डूबने से हुई। इसके बाद, अब मामला पुलिस ने पब्लिक प्रॉसिक्यूशन को सौंप दिया। उनकी इजाजत के बाद ही श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत भेजा जाएगा।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications