पार्टी में अनुष्का शर्मा का दुपट्टा खींच डांस करते दिखे विराट कोहली, शादी के पहले की तस्वीर हुई वायरल

पार्टी में अनुष्का शर्मा का दुपट्टा खींचते विराट कोहली इस अंदाज में आए नजर, शादी के पहले की तस्वीर हुई वायरल

मुंबई, 02 जुलाई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती है। कपल के फैन्स अक्सर इनकी पुरानी और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैन्स क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे की वेडिंग पार्टी की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें विराट और अनुष्का की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई है। इसमें से एक फोटो में विराट कोहली अनुष्का शर्मा का दुपट्टा खींचते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट अनुष्का की शादी से पहले की तस्वीरें वायरल

विराट अनुष्का की शादी से पहले की तस्वीरें वायरल

जहीर खान और सागरिका घाटगे की वेडिंग पार्टी में विराट और अनुष्का की इन तस्वीरों को एक फैन पेज (virushka.destiny) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये फोटो जहीर खान के रिसेप्शन पार्टी की है। जिसमें विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ गए थे। उस वक्त विराट कोहली और अनुष्का की शादी नहीं हुई थी, दोनों ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड थे।

चक दे इंडिया की एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान ने नवंबर 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी। जिसके बाद इस दोस्त और परिवार के लिए जहीर और सागरिका ने पार्टी दी थी। 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने तक जहीर खान 14 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे।

अनुष्का का दुपट्टा खींचकर डांस करते दिखे कोहली

अनुष्का का दुपट्टा खींचकर डांस करते दिखे कोहली

अनुष्का का दुपट्टा खींचकर डांस करते विराट कोहली का मस्ती भरा अंदाज उनके फैंस को काफी पंसद आ रहा है। तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। विराट कोहली अनुष्का का दुपट्टा हाथ में लेकर डांस कर रहे हैं और अनुष्का उनको देख कर मुस्कुरा रही हैं। एक अन्य तस्वीर में विराट जहीर खान के साथ डांस करते दिख रहे हैं।

फिलहाल विराट और अनुष्का इंग्लैंड में हैं। इस दौरान अनुष्का भी अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कपल के फैन्स अक्सर विराट-अनुष्का की नई और पुरानी तस्वीरें वायरल कराते रहते हैं।

ऐसे हुई थी विराट और अनुष्का के प्यार की शुरुआत

ऐसे हुई थी विराट और अनुष्का के प्यार की शुरुआत

विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। विराट कोहली ने कई बार इस बात का जिक्र भी किया है। दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2017 में एक प्राइवेट फंक्शन में टस्कनी में जाकर शादी की थी। दोनों की शादी इतनी सीक्रेट तरीके से हुई थी कि किसी को पता भी नहीं चला था। शादी की जानकारी विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी थी। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया। अगस्त 2020 में कपल ने प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर साझा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+