फिल्म Oppenheimer में भगवतगीता के अपमान पर भड़के अनुराग ठाकुर, सीन हटाने का दिया निर्देश

हॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म Oppenheimer के एक सीन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आपत्ति जाहिर की है। दरअसल फिल्म में अभिनेता सिलियन मर्फी भगवत गीता की लाइनों को दोहराते हुए यौन संबंध बनाते नजर आ रहे हैं।

फिल्म के इस सीन पर अनुराग ठाकुर ने आपत्ति जाहिर करते हुए इसे हटाने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से इस सीन को फिल्म से हटाने का निर्देश दिया है।

Oppenheimer

फिल्म के इस सीन पर नाराजगी जाहिर करते हुए अनुराग ठाकुर ने ने कहा कि आखिर कैसे इस सीन को फिल्म में दिखाने की अनुमति दी गई। रिपोर्ट के अनुसार सीबीएफसी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।

बता दें कि फिल्म Oppenheimer में सिलियन मर्फी अभिनेत्री फ्लोरेंस पग के साथ यौन संबंध बनाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में इस सीन के दौरान अभिनेत्री कहती है कि वह संस्कृत की पुस्तक से कुछ श्लोक पढ़ने के लिए कहती है। जिसमे अभिनेता गीता के श्लोक को पढ़ता है।

सोशल मीडिया पर भी इस दृश्य को लेकर लोग आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने दावा किया है कि यह पंक्तियां भगवदगीता की हैं। लोग फिल्म के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। इंफॉर्मेशन कमिश्नर उदय महुर्कर ने क्रिस्टोफर नोलन को पत्र लिखकर इस दृश्य को फिल्म से हटाने की मांग की है।

महुर्कर ने पत्र में लिखा, हम करोड़ो हिंदुओं की ओर से आपसे अपील करते हैं कि आप फिल्म से इस आपत्तिजनक दृश्य को हटाएं। अगर आप इस अपील को स्वीकार नहीं करते हैं तो माना जाएगा कि आपने जानबूझकर भारतीय संस्कृति को निशाना बनाया है। आपकी ओर से त्वरित कार्रवाई का इंतजार है। महुर्कर सेव कल्टर, सेव इंडिया फाउंडेशन के फाउंडर हैं।

बता दें कि इस फिल्म को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने पिछले तीन दिनों में तकरीबन 50 करोड़ की कमाई कर डाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+