'संविधान की किताब में कितने पन्ने?' अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से पूछा सवाल
Anurag Thakur: शीतकालीन सत्र में भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर चल रही चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी वाली संविधान का किताब दिखाते हुए सवाल भी दागा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जैसे मैंने पहले कहा है कि इन्हें यह भी पता नहीं है कि संविधान में कितने पन्ने हैं?
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछली बार मैंने सभी विपक्षी सांसदों से पूछा था कि आपके पास जो संविधान है, उसमें कितने पन्ने हैं। कोई भी सांसद नहीं बता पाया। आज मैं आपके सामने वो किताब लेकर आया हूं, जिसे राहुल गांधी संविधान कहते हैं।

इसमें उनके परिवार और पार्टी दोनों की सच्चाई है। सच्चाई ये है कि जो प्रस्तावना लिखी गई है, वो सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील गोपाल शंकर नारायण ने लिखी है। उन्होंने लिखा है कि उस समय जो संविधान बना था, वो देश के बहुत ही बुद्धिमान लोगों ने बनाया था, जिसमें बाबा साहेब, अंबेडकर...सभी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।
लेकिन, अगर आप ध्यान से पढ़ेंगे, तो उन्होंने लिखा है कि शुक्र है कि उस समय जो संविधान बना, वो नेहरूवादी सोच से प्रभावित नहीं था। दूसरी बात, उन्होंने आगे लिखा है कि अगर इस संविधान में ताकत नहीं होती, तो भारत के आम नागरिकों को आपातकाल के काले अध्याय से मुक्ति नहीं मिलती और उन्हें उनके अधिकार नहीं मिलते। कांग्रेस ने तो न्यायपालिका को भी धमकाया था।
उन्होंने आगे लिखा है कि अगर संविधान की ताकत न होती तो हिंदुस्तान के आम नागरिक को आपातकाल जैसे काले अध्याय से मुक्ति नहीं मिलती। इतना ही नहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि आज यह लोग संविधान बचाने की बात करते हैं। लेकिन, यह भूल जाते हैं कि इन्हीं की पार्टी के शासन में सिखों के गले काटे गए।
उन्होंने कहा कि आज आप (राहुल गांधी) संविधान को अपनी जेब में रख कर घूमते हैं, लेकिन इस केवल लेकर घूमने से कुछ नहीं होगा। मैं तो आपसे कहता हूं कि आप इसे पढ़कर भी देखिए आपको समझ आएगा कि कैसे गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications