'ममता दीदी सो रही हैं...जंगलराज लौट आया है', बंगाल-बिहार के सांप्रदायिक झड़पों पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना
पश्चिम बंगाल 30 मार्च को रामनवमी उत्सव के दौरान हावड़ा में दो समूह आपस में भिड़ गए। कई वाहनों में आग लगा दी गई और झड़पों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामनवमी उत्सव के दौरान राज्यों में सांप्रदायिक झड़पों को लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल सरकारों पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक खेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''रामनवमी के समय जैसे पश्चिम बंगाल और बिहार में जो हिंसा हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ममता दीदी सो रही है, एक वर्ग को संरक्षण दे रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सीएम के नाक तले हिंदूओं पर हमला होता है और वे मुकदर्शक बनी रहती हैं।''
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ''कानून व्यवस्था कैसे चरमराती है इसकी सबसे बड़ी रोल मॉडल ममता बनर्जी हैं। एक वर्ग के साथ खड़े होकर हिंदूओं के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसाया कैसे जाता है, वह ममता बनर्जी के बोलों से नजर आता है। ममता जी, थोड़ी तो ममता दिखाइए।''
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार हिंसा पर कहा, ''ऐसा लग रहा है जंगलराज लौट आया है। मैं इतना ही कहूंगा कि जिस तरह से बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है, और 'जंगलराज' आ गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू शासन के दौरान जो जंगलराज था। अब तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से जंगलराज लौट आया है।''
पश्चिम बंगाल 30 मार्च को रामनवमी उत्सव के दौरान हावड़ा में दो समूहों में विवाद हुआ, जो काफी बढ़ गया था। कई वाहनों में आग लगा दी गई। झड़पों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा है कि कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ इलाकों में धारा 144 लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications