Anurag Thakur Belt Video: संसद में ₹82,000 की बेल्ट क्यों छुपाते दिखे अनुराग ठाकुर? वायरल हुआ वीडियो
Anurag Thakur Louis Vuitton Belt Video: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर अपनी एक 'लग्जरी बेल्ट' को लेकर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। सदन में विपक्ष के हंगामे के दौरान जब अनुराग ठाकुर अपनी सीट से खड़े हुए, तो कैमरे में उनकी कमर पर बंधा Louis Vuitton (LV) का लोगो साफ नजर आया।
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो में अनुराग ठाकुर को अपनी बेल्ट छिपाने की कोशिश करते हुए भी देखा गया, लेकिन तब तक इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके थे। अब 'स्वदेशी' के पैरोकार नेताओं के इस महंगे और विदेशी ब्रांड प्रेम पर विपक्षी दलों और नेटिजन्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

Anurag Thakur Belt Video Sansad: क्या है पूरा विवाद?
लोकसभा में बजट सत्र (फरवरी 2026) के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो रही थी। इसी बीच, गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन में जब अनुराग ठाकुर बोलने के लिए खड़े हुए, तो उनकी जैकेट के नीचे से लुई विटन (LV) ब्रांड का विशिष्ट 'लोगो' दिखाई दे गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस क्लिप को तुरंत पकड़ लिया और आरोप लगाया कि मंत्री जी ने कैमरे की नजर पड़ते ही उसे छिपाने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें: Video: 'किसकी मां ने दूध पिलाया है', ये कहने वाले कौन हैं राजन जी महाराज? पत्नी क्या करती हैं, कितनी संपत्ति
Anurag Thakur Viral Belt: 82 हजार की बेल्ट पर बवाल
इंटरनेट पर वायरल दावों के अनुसार, इस बेल्ट की कीमत करीब 82,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। लुई विटन एक फ्रांसीसी लग्जरी ब्रांड है, जिसके उत्पाद अपनी अत्यधिक ऊंची कीमतों के लिए जाने जाते हैं। आम जनता के बीच इस बात को लेकर नाराजगी है कि एक तरफ सरकार 'लोकल फॉर वोकल' का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर मंत्री इतने महंगे विदेशी एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: '100 रुपए में पूरा मनोरंजन करूंगी..' लड़की ने कैब ड्राइवर को दिया ऐसा ऑफर, कार के अंदर से वीडियो वायरल
Anurag Thakur Parliament Video: स्वदेशी बनाम विदेशी की जंग
इस घटना ने भारतीय राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी की सफेद टी-शर्ट और मोदी जी के सूट का उदाहरण देकर तुलना कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि जो नेता सार्वजनिक मंचों से विदेशी संस्कृति और उत्पादों के बहिष्कार की बात करते हैं, उनका खुद का निजी चुनाव पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स पर आधारित है।
ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session Day 4: लोकसभा में भारी बवाल, राहुल गांधी के डोकलाम जिक्र पर बीजेपी फायर
Viral News today: सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "गरीबों की बात करने वाले 80 हजार की बेल्ट पहन रहे हैं।" वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने इसे व्यक्ति की अपनी पसंद और हैसियत का मामला बताया है। फिलहाल, इस पूरे मुद्दे पर अनुराग ठाकुर या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications