'पता नहीं उनके पिता बालासाहेब आज क्या सोचे होंगे', उद्धव ठाकरे के 'गोधरा-2 अलर्ट' पर बरसे अनुराग ठाकुर
Anurag Thakur on Uddhav Thackeray Godhra-2: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भाजपा पर सीधे हमले से एक नया विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद गोधरा जैसी स्थिति हो सकती है।
उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर उद्घाटन के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित कर सकती है और उनकी वापसी यात्रा पर गोधरा जैसी घटना हो सकती है।

उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग सत्ता के लालच में अपनी पार्टी की विचारधारा को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उद्धव ठाकरे के पिता बालासाहेब ठाकरे ने आज क्या सोचा होगा और सत्ता के लालच में उद्धव जी आज क्या कर रहे हैं।
वहीं, इससे पहले एकनाथ शिंदे ने कई बार दावा कर चुके हैं कि राम मंदिर बालासाहेब ठाकरे का सपना था। लेकिन 2019 में बीजेपी से शिवसेना अलग हो गया है। शिवसेना अभी I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा है। बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। हिंदुत्व के सवाल पर उद्धव का कहना है कि उनके पिता का हिंदुत्व बीजेपी के हिंदुत्व से अलग था।
बता दें कि 2002 में साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने से 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। इसे गोधरा कांड कहा जाता है। इसके बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर दंगा भड़का, जो महीनों तक जारी रहा। राम मंदिर का उद्घाटन लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी 2024 में होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए 21 जनवरी से 24 जनवरी के बीच की संभावित तारीख तय की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- 'कितने भी स्टालिन आ जाएं...': महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बाल ठाकरे का नाम लेकर दी विपक्ष को चुनौती












Click it and Unblock the Notifications