अब जम्मू-कश्मीर के निकाय चुनाव पर बीजेपी की नजर, जीत के लिए अनुराग ठाकुर को बनाया प्रभारी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटा दिया था। एक साल बाद अब वहां पर धीरे-धीरे हालात काबू में आ रहे हैं। साथ ही आतंकवाद में भी कमी आई है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में लोकल बॉडी चुनाव (निकाय चुनाव) का ऐलान कर दिया गया है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी। वहीं इस चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने युवा नेता और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी है।

Jammu Kashmir

बीजेपी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में हो रहे लोकल बॉडी इलेक्शन काफी अहम हैं। ऐसे में अनुराग ठाकुर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वो वहां पर पार्टी से संबंधित सभी गतिविधियों की देखरेख करेंगे। ठाकुर के लिए भी ये जिम्मेदारी काफी अहम है, क्योंकि अनुच्छेद 370 बहाली की मांग को लेकर सात दल एक हो चुके हैं, उनके गठबंधन का नाम गुपकार घोषणा रखा गया है। इसमें पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस भी शामिल हैं। गुपकार घोषणा के सभी दल लोकल बॉडी इलेक्शन साथ लड़ेंगे। वहीं ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने भुपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया है।

कब हैं चुनाव?
राज्य चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीसीसी), पंचायत और स्थानीय निकाय उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। जिसके लिए 28 नवंबर से 19 दिसंबर तक 8 चरणों में मतदान होगा। सभी चरणों की वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें जो डीडीसी और पंचायत चुनाव होंगे वो बैलेट पेपर से करवाए जाएंगे, जबकि नगर पालिका सीटों के उपचुनाव ईवीएम से होंगे। इसके बाद 22 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+