Love Jihad की आड़ में गंदगी छिपाता है हिन्दुत्व: अनुराग कश्यप

मुंबई। हाल ही में राजस्थान के राजसमंद में लव-जिहाद के नाम पर मुस्लिम मजदूर की जिस तरह से क्रूरता से हत्या कर दी गई, उसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है तो वहीं अब इस मामले में कड़ी टिप्पणी की है जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने, उन्होंने इस विषय पर एक ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि लव जिहाद, गौरक्षा, सभी वजहों की आड़ में हिंदुत्व अपनी गंदगी को छिपाता है।

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप

अनुराग ने अपने ट्वीट में एक खबर का लिंक शेयर किया है उसमें कहा गया है कि आरोपी ने अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए पश्चिम बंगाल के मजदूर अफराजोल की लव जिहाद का टैग देकर निर्मम हत्या कर दी।

आपकी कोशिश बेकार

आपकी कोशिश बेकार

अनुराग के इस ट्वीट पर काफी प्रतिक्रियाएं आई हैं, कुछ ने अनुराग की बात का समर्थन किया है तो किसी ने अनुराग को ही कोस डाला है। कुछ ने इस बात के लिए अनुराग कश्यप के लिए लिखा है कि ये बात काफी पुरानी हो चुकी है इसलिए आप लेट हो गए हैं और अब आपको कोई पब्लिसिटी नहीं मिलने वाली, आपकी कोशिश बेकार।

 ये आपको ट्रोल करेंगे........

ये आपको ट्रोल करेंगे........

तो किसी ने लिखा कि बिलकुल सही कहा सर, ये हिंदू, हिंदुस्तान और हिंदुत्व के असली दुश्मन हैं। अब आप अपनी रक्षा करें क्योंकि ये आपको ट्रोल करेंगे। राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी दिखाने के लिए आपका सम्मान।

लव जिहाद के नाम पर हत्या

लव जिहाद के नाम पर हत्या

आपको बता दें कि लव जिहाद के नाम पर राजसमंद में आरोपी शंभूलाल ने अफराजूल की हत्या करने के बाद शव को जला दिया था। जिसके बाद उसने खुद ही हत्या का वीडियो वायरल किया। वीडियो वायरल होते ही अफरातफरी मच गई और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। वायरल वीडियो में आरोपी यह कहते हुए नजर आ रहा है कि अगर भारत में लव जिहाद खत्म नहीं हुआ तो हर भारतीय का यही हाल होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हत्या के वीडियो के कारण पुलिस के हाथ-पांच फूल गए, इस मसले पर दंगा ना हो इसलिए राजसमंद को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

हिंदू-मुसलमान विवाद

हिंदू-मुसलमान विवाद

पुलिस का कहना है कि आरोपी शंभूलाल कुछ हिंदू संगठनों के संपर्क में था और दिन भर इसी तरह के वीडियो देखता रहता था। पुलिस को आरोपी के पास से ऐसे बहुत सारे YouTube वीडियो, ढेर सारे चैनलों के न्यूज फुटेज भी मिले हैं, जो हिंदू-मुसलमान विवाद को लेकर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+