अनुराग कश्यप के ट्वीट के बाद दर्ज हुई FIR, बोले- शुक्रिया नरेंद्र मोदी सर
नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी को जिस तरह से सोशल मीडिया पर रेप की धमकी मिली थी, उसके बाद इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा था कि सर आपको जीत की बधाई और आपने जो सबको साथ लेकर चलने की बात कही उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। सर आप हमे बताइए कि कैसे उन लोगों से निपटा जाए जिन्हें आप फॉलो करते हैं। ये लोग मेरी बेटी को धमकी देकर आपकी जीत का जश्न मना रहे हैं। ये लोग मेरी बेटी को अश्लील मैसेज भेज रहे हैं क्योंकि मैं आपसे असहमति रखता हूं।

दर्ज हुई एफआईआर
अनुराग कश्यप की शिकायत के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर लिखा कि मैं मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र की साइबर सेल का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। आप लोगों ने जिस तरह से मेरी मदद की और उसके लिए बहुत शुक्रिया। कश्यप ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णनवीस का भी शुक्रिया अदा किया, साथ ही पीएम मोदी का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि बतौर पिता मैं अब और सुरक्षित हूं।
सुचित्रा ने कश्यप पर खड़ा किया सवाल
बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने ने अनुराग कश्यप पर सवाल खड़ा किया था कि आखिर आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ट्वीट में क्यों टैग किया। उन्होंने लिखा मैं प्रधानमंत्री मोदी की समर्थक हूं और लोग मेरी बेटी को धमकी देते हैं, ये लोग मुझे भी गाली देते हैं। मैंने वही किया जो एक नागरिक को करना चाहिए, मैंने मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस, साइबर क्राइम को टैग किया नाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया। आखिर आप कहना क्या चाहते हैं।
सुचित्रा को कश्यप ने दिया जवाब
सुचित्रा को जवाब देते हुए कश्यप ने लिखा कि मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि प्रधानमंत्री सिर्फ एक बयान दें कि वह इस तरह के नफरत फैलाने वालों के साथ नहीं हैं और उनका समर्थन नहीं करते हैं, जिससे कि ये लोग चुप हो जाए। बता दें कि इन दिनों अनुराग कश्यप अपनी आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर शूटर की भूमिका ने नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications