अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को मिल रही रेप की धमकियां, यौन उत्पीड़न को लेकर किया बड़ा खुलासा

मुंबई। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को रेप की धमकियां मिल रही हैं। यह चौंकाने वाला दावा खुद आलिया ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। आलिया के मुताबिक उनको मिल रही धमकियों की वजह कुछ और नहीं बल्कि उन्हीं की बोल्ड फोटोज हैं। मालूम हो कि आलिया अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार उन्हें एक बिकिनी फोटो को लेकर हेट और धमकियों से भरे कमेंट का सामना करना पड़ा है।

आलिया को मिल रही रेप की धमकियां

आलिया को मिल रही रेप की धमकियां

अनुराग कश्यप अपने ट्वीट्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं, उन्हीं के नक्शे कदम पर बेटी आलिया भी अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से आलिया को अपने पोस्ट को लेकर हेट कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बार उन्होंने हेटर्स का खुलकर सामना किया है। आलिया ने एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने रेप की धमकियां मिलने का खुलासा किया।

आलिया ने किया चौंकाने वाला पोस्ट

आलिया ने किया चौंकाने वाला पोस्ट

आलिया का कहना है कि ऐसे कमेंट्स से उन्हें लगातार मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। कई बार तो वह अपने सोशल मीडिया हैंडल को डिलीट तक करने का मन बना चुकी हैं। आलिया के मुताबिक उन्हें रेप से लेकर जान से मारने तक की धमकियां मिलती हैं। हालांकि अपने पोस्ट के माध्यम से आलिया ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अपने पोस्ट में आलिया ने भारत में यौन शोषण झेल रही महिलाओं का मुद्दा भी उठाया है।

बिकिनी फोटो पर मिली रेप की धमकी

बिकिनी फोटो पर मिली रेप की धमकी

आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बीते कुछ सप्ताह मेरे लिए मानसिक पीड़ा देने वाले रहे हैं। मैंने जब अपनी बिकिनी फोटो पोस्ट की तो मुझे सबसे ज्यादा अपमानजनक और हेट कमेंट मिले, पिछले कुछ हफ्तों में मैं जितना डरी हूं उतना पहले कभी डर नहीं लगा। कई बार मैंने इंस्टाग्राम डिलीट करने के बारे में सोचा, मैंने उत्पीड़न को नजरअंदाज करने और भूलने की कोशिश की। लेकिन सच तो ये है कि हमें इससे लड़ना होगा।'

'मेरा भी किया गया यौन उत्पीड़न'

'मेरा भी किया गया यौन उत्पीड़न'

आलिया ने आगे लिखा, इस तरह के कमेंट्स से रेप की घटनाओं को बढ़ावा मिलात है, ये भारत सहित दुनिया के बाकि देशों की महिलाओं को भी प्रभावित करता है। एक देश जहां महिला के रेप के बाद कैंडल मार्च निकाला जाता है लेकिन उसकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया जाता। खासतौर पर जब वह जीवित हो। सच्चाई ये है कि भारत में एक महिला को अपनी पूरी लाइफ यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है। मैं भी भद्दे कमेंट्स सुनते हुए बड़ी हुई हूं, यही नहीं, माइनर एज में एक मिडिल एज्ड शख्स ने मेरा यौन उत्पीड़न भी किया था।

यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने शेयर की हॉट फोटो, ट्रोल होने पर रोते हुए बोली लोग मुझे....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+