Anupam Mittal की इस खूबसूरत हसीना से हुए थे नैना चार, कौन है बिजनेस स्टार की बीवी? फिल्मी है Love Story
Anupam Mittal Love Story: भारत के मशहूर बिजनेसमैन और Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। वजह है कश्मीर, दरअसल वो हाल ही में परिवार संग कश्मीर घूमकर आए हैं और वहां से आने के बाद उन्होंने ट्विटर पर वहां की तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी पोस्ट में में कश्मीर को स्विट्जरलैंड से तुलना में सौ गुना बेहतर बताया।
जिसके बाद से सोशल मीडिया पर JK के हालात और सुरक्षा पर उंगली उठने लगी, हालांकि मित्तल ने इस तरह की बातें करने वालों की तगड़ी क्वलास लगाई है। आपको बता दें कि अनुपम ने 'शिकारा' की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अपनी खूबसूरत बीवी और प्यारी सी बेटी संग दिख रहे हैं, जिसके बाद एक बार फिर से उनकी लव-लाइफ भी चर्चा में आ गई है।

गौरतलब है कि अनुपम मित्तल की पत्नी का नाम आंचल कुमार है, वो देखने में काफी हसीन हैं। भले ही अनुपम का वास्ता बिजनेस फील्ड से हो लेकिन आंचल फैशन और बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं। वो मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं।
'बिग बॉस 4' का हिस्सा रही हैं Anupam Mittal की पत्नी
उन्होंने 'ब्लफ़मास्टर!' जैसी फिल्म में काम किया है और वो 'बिग बॉस 4' का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने 'रेक्सोना', 'बॉम्बे डाइंग' और 'सनसिल्क' जैसे ब्रांड के लिए एडशूट किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुपम मित्तल की मुलाकात उनकी पत्नी आंचल कुमार से एक पार्टी के दौरान हुई थी पहली नजर में ही दोनों ने मन ही मन एक-दूसरे को पसंद कर लिया था और फिर शुरु हुआ दोस्ती का सिलसिला।
दोनों को शादी से एक बेटी एलिसा है
धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और फिर लंबी डेटिग के बाद दोनों ने साल 2013 में जयपुर में शादी कर ली, इस शादी से दोनों को एक बेटी एलिसा है। शादी के बाद आंचल ने फिल्मी दुनिया और मॉडलिंग को अलविदा कह दिया। अगर आंचल की पहचान एक खूबसूरत और ग्रेसफुल मॉडल के तौर पर होती है, तो वहीं अनुपम एक सफल बिजनेस आइकॉन हैं। इस तरह यह जोड़ी ग्लैमर और उद्यमिता का एक बेहतरीन संगम है।

Anupam Mittal की नेट वर्थ (Net Worth)
अनुपम मित्तल की कुल संपत्ति का सटीक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुपम मित्तल की कुल संपत्ति लगभग $25-30 मिलियन डॉलर (करीब 200-250 करोड़ रुपये) आंकी जाती है, उनकी आमदनी का बड़ा हिस्सा Shaadi.com, निवेश पोर्टफोलियो से आता है।
Anupam Mittal ने क्यों बनाई Shaadi.com?
अमेरिका से पढ़ाई करके जब अनुपम मित्तल भारत लौटे थे तो उनकी मां चाहती थीं कि ये तुरंत शादी कर लें लेकिन अनुपम शादी के मूड में तब नहीं थे, वो बिजनेस की दुनिया में पहले खुद को स्थापित करना चाहते थे लेकिन उनकी मां भगवती मित्तल हर रोज उन्हें लड़कियों की फोटो दिखाती थीं।

लेकिन अनुपम हर बार सबको रिजेक्ट कर देते थे, इसी बीच उनके मन में ख्याल आया कि क्यों ना कोई ऐसा प्लेटफार्म बनाया जाए, जहां एक साथ सारी फोटो दिख जाए और लड़के -लड़कियां या उनके परिवार वाले अपने हिसाब से मैच मिला लें और इसी वजह उन्होंने Shaadi.com खोला, जिसने डिजिटल फील्ड में सफलता का एक नया इतिहास ही लिख दिया।












Click it and Unblock the Notifications