पीएम मोदी की कोशिशों के समर्थन में बोले अनुपम खेर, जो बदनाम कर रहे हैं......

नई दिल्ली- इस वक्त प्रवासी मजदूरों को अपने गृहराज्य भेजे जाने को लेकर जबर्दस्त राजनीति हो रही है। कांग्रेस सरकार पर बेबस मजदूरों से रेल किराया वसूलने का आरोप लगा रही है और खुद को उन मजदूरों का मसीहा साबित करने में लगी हुई है। इसके ठीक उलट रेलवे का कहना है कि मजदूरों को घर पहुंचाने का 85 फीसदी खर्च तो वो उठा ही रहा है और बाकी 15 फीसदी राज्यों को उठाने के लिए कहा है। बिहार जैसे कुछ राज्य भी आगे बढ़कर मजदूरों को लाने का खर्च उठाने की बात कर रहे हैं। इस सियासी घमासान के बीच बॉलीवुड अभिनेता और यूएन के एंबेसडर अनुपम खेर ने पीएम मोदी की कोशिशों के समर्थन में एक ट्वीट किया है।

सरकार को बदनाम करने वालों का ट्रैक रिकॉर्ड बुरा- अनुपम

सरकार को बदनाम करने वालों का ट्रैक रिकॉर्ड बुरा- अनुपम

अनुपम खेर ने जो ट्वीट किया है, उसमें उन्होंने किसी मुद्दे का खास जिक्र तो नहीं किया है, लेकिन उनके शब्दों के चयन से जाहिर होता है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करना और उसकी आलोचना करने वालों पर निशाना साधना चाह रहे हैं। उनके ट्वीट की बड़ी बात ये है कि इसके जरिए उन्होंने मोदी विरोधियों पर तगड़ा कटाक्ष किया है। अनुपम खेर ने लिखा है कि सरकार और प्रधानमंत्री को जो बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड इतना खराब है कि उनकी बातों पर किसी के लिए भरोसा करना मुश्किल है। बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में देश को हर मुश्किल स्थिति से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में तीन बार लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा है। पहली बार 21 दिनों के लिए, दूसरी बार 19 दिनों के लिए और तीसरी बार 15 दिनों के लिए। अलबत्ता, दूसरे लॉकडाउन से ही केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में थोड़ी-थोड़ी रियायत भी देनी शुरू की है, ताकि कोरोना के चक्कर में देश की अर्थव्यव्यवस्था ही पूरी तरह से न बैठ जाए।

सच्चे प्रयासों मे सच्चाई की खुशबू- खेर

दरअसल, इस समय केंद्र और राज्य सरकारें आमतौर पर एकजुटता के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में शरीक नजर आ रही हैं। लेकिन, फिर भी इसको लेकर सियासत भी बंद नहीं हुई है। विपक्ष ने अपनी तरफ से सरकार को घेरने का कोई मौका छोड़ा भी नहीं है। शायद यही वजह है कि अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा है, "कुछ लोग पूरा प्रयास कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के प्रयासों को असफल करने की। उनका कामयाब होना मुश्किल है। दो कारण! एक,जो बदनाम कर रहे हैं उनका ट्रैक रिकॉर्ड इतना बुरा है, उनकी बातों पर यकीन करना मुश्किल है। दूसरा, सच्चे प्रयासों मे सच्चाई की खुशबू होती है।"

देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

बता दें कि मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना के मामले बढ़कर 46,433 हो चुके हैं, जिनमें से 12,727 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1,568 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। हालांकि, अगर पिछले एक दिन की बात करें तो देश में कोरोना के मामलों में 3,597 केस का इजाफा हुआ है, जबकि इस दौरान 965 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। लेकिन, इस दौरान 179 लोग अपने जान भी गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या में इजाफा एक बार फिर महाराष्ट्र में ही दर्ज किया गया है, जहां 1,567 मामले बढ़कर अब कुल 14,541 केस हो चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केस तमिलनाडु में बढ़े हैं, जहा 527 नए मामलों के साथ कुल 3,550 मामले हो चुके हैं। जबकि, गुजरात में भी 376 और दिल्ली में 349 मामले पिछले एक दिन में बढ़ गए हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी एक दिन में 296 केस बढ़े हैं और वहां मौत का आंकड़ा भी 98 बढ़कर अब कुल 133 हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+