कोविड-19 को मात देकर घर पहुंचीं अनुपम खेर की मां, वीडियो शेयर कहा- वह ठीक हो रही है

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की मां कोरोना वायरस (कोविड-19) से ठीक हो गई हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके दी है। ये वीडियो अस्पताल का है, जिसमें वह अपनी मां से बात करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता की मां फिलहाल घर पर हैं और ये वीडियो उस दिन का है जब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। अनुपम खेर का कहना है कि उनकी मां को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी वक्त लगेगा।

वीडियो शेयर कर कहा- वह ठीक हो रही है

वीडियो शेयर कर कहा- वह ठीक हो रही है

अनुपम खेर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये वीडियो उस दिन का है जिस दिन माता को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा था। मुझे वक्त से पहले आया देखकर जब उसने मुझे 'पागल' कहा तो मैं समझ गया कि वह ठीक हो रही है। मां को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में वक्त लगेगा। पर आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। टच वुड' दरअसल अनुपम खेर के परिवार के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उनकी मां दुलारी देवी, भाई राजू, भाभी और भतीजी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

अनुपम खेर ने अपनी जांच भी कराई थी

अनुपम खेर ने अपनी जांच भी कराई थी

अनुपम खेर की मां को इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि परिवार के बाकी लोग घर पर ही क्वारंटाइन हुए हैं। वह अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर भी अपडेट देते रहते हैं। अनुपम खेर ने परिवार के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अपनी जांच भी करवाई थी। उनका टेस्ट निगेटिव आया था। अपनी मां के ठीक होकर घर लौटने पर अभिनेता ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते रहें।

नर्स से भी की बात

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर ने अस्पताल में मौजूद नर्स से भी बात की है। जो खुद को केरल की रहने वाली बता रही है। अनुपम खेर नर्स से पूछ रहे हैं कि उन्होंने उनकी मलयालम फिल्म देखी है या नहीं तो नर्स जवाब में कहती है कि उसने ये फिल्म देखी है। बता दें अभिनेता अनुपम खेर के परिवार के अलावा अमिताभ बच्चन का परिवार भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। अमिताभ के अलावा उनके बेटे अभिषेक, बहू एश्वर्या और पोती आराध्या इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+