Anti Piracy Operation: इंडियन नेवी ने पाकिस्तानी समेत 100 से अधिक लोगों की बचाई जान, 10 यु्द्धपोत किए तैनात
Anti Piracy Operation: भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आज यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इंडियन नेवी ने अरब सागर में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने विभिन्न समुद्री डकैती रोधी अभियानों में 100 से अधिक लोगों को बचाया है। जिनमें 27 पाकिस्तान के और 30 ईरानी शामिल हैं।
भारतीय नौसेना ने कहा कि ऑपरेशन संकल्प और अन्य मिशनों सहित अरब सागर में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के अलावा उसने 110 लोगों की जान बचाई। इसके लिए 13 हमलों का जवाब दिया। जिनमें 45 भारतीय और 65 अंतर्राष्ट्रीय नागरिक शामिल थे।

45 भारतीय और 65 अंतरराष्ट्रीय नागरिक शामिल
भारतीय नौसेना ने कहा कि ऑपरेशन संकल्प और अन्य अभियानों के दौरान इंडियन नेवी ने ऑपरेशन में 110 लोगों की जान बचाई है। जिसमें 45 भारतीय और 65 अंतरराष्ट्रीय नागरिक शामिल हैं। इसने 13 हमले की घटनाओं का जवाब भी दिया है।
समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों को विफल करने के लिए 10 युद्ध पोत तैनात
अरब सागर में क्षमताओं को बढ़ाते हुए भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में किसी भी समुद्री डकैती या ड्रोन हमलों को विफल करने के लिए अन्य निगरानी विमानों के साथ 10 युद्धपोत तैनात किए हैं।
यह भी पढ़ें- दुनिया में बज रहा मार्कोस का डंका.. सोमाली लुटेरों के खिलाफ एक्शन देख अमेरिकी मीडिया हैरान, नौसेना की जय-जयकार












Click it and Unblock the Notifications