ओबामा के रास्ते पर एंटी माइँस टीमों की निगरानी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) ताज नगरी में आज पहुंच रही हैं एंटी माइंस टीमें। ये झारखंड से आ रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जिस रास्ते से गुजरेंगे, उस सारे रास्ते को एंटी माइंस टीमें चेक करेंगी। जानकारों ने बताया कि सड़क मार्ग का निरीक्षण विशेष तौर से प्रशिक्षित एंटी माइंस टीमें करेंगी। पूरे रास्ते में एंटी सेबोटाज और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड और स्निफर डॉग्स घूमते रहेंगे।

ड्रोन कैमरों से निगरानी
ताज पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी।सुरक्षा का त्रिस्तरीय खाका लगभग तैयार हो चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति 27 जनवरी को ताजमहल का दीदार करने आएंगे।
तीन हिस्सों में बांटा
ओबामा की सुरक्षा को तीन हिस्सों में बांटा गया है। खेरिया हवाई अड्डा, ताजमहल और हवाई अड्डे से ताजमहल तक जाने का सड़क मार्ग। फ्लीट गुजरने वाले सड़क मार्ग को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। रूटों पर सुरक्षा की कमान एएसपी संभालेंगे। पुलिस, पीएसी के साथ दस कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान भी सुरक्षा में लगाए जाएंगे। ओबामा के आगरा में ठहराव के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थलों पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी।
लांघ न पाए
जानकारों ने बताया कि ओबामा के सुरक्षा घेरे को कोई लांघ न पाए, इसको लेकर एजेंसियां खास तैयारी कर रही हैं। उनके इर्दगिर्द रहने वाले हर भारतीय को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ही अनुमति देगी।












Click it and Unblock the Notifications