ANTF क्राइम ब्रांच ने ड्रग कार्टेल सिंडिकेट का किया भंडाफोड़,अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते लाई गई हेरोइन
एएनटीएफ क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ड्रग कार्टेल सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते पंजाब और फिर दिल्ली में वितरण के लिए लाई गई हेरोइन बड़ी मात्रा में बरामद की है। इसके साथ ही दो कश्मीरियों को भी अरेस्ट किया है।
डीसीपी क्राइम ब्रांच अपूर्व गुप्ता ने शनिवार को खुलासा किया पिछले दो महीनों में एएनटीएफ क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ड्रग कार्टेल सिंडिकेट को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया हमने इस ऑपरेशन के तहत अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते पंजाब में तस्करी की गई हेरोइन जब्त की गई जिसे दिल्ली में वितरित किया जाना था।

उन्होंने बताया हमारी टीम ने ट्रैप करके हमने एक कश्मीरी लड़के को अरेस्ट किया है। जिसके पास से हेरोइन पकड़ी। उसने बताया कि उसकी एक साथी जो कश्मीरी है उनके कहने पर ये कन्साइटमेंट पहले मूरधल के इलाके से कलेक्ट किया था इसके बाद उसे डिलीवर करने के लिए यहां उसे लाया था। इसके बाद हमने उस लेडी की पहचान कर हमने ट्रेस कर अरेस्ट किया उस लड़की के पास से टेक्निकल सबूत और उनके फोन बरामद किए हैं। जिसमें उसकी ड्रग के लेनदेन को लेकर बातचीत भी है। उन्होंने बताया इनके पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
इसके अलावा कश्मीरी महिला से पूछताछ के आधार पर हमने पंजाब के सात लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो इनके सहयोगी थे जो ड्रग की डिलीवरी, कलेक्शन समेत अन्य गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने बताया पंजाब में जिन लोगों को अरेस्ट किया गया है वो सभी पंजाब बॉर्डर के तरंतारा क्षेत्र के हैं।
डीसीपी क्राइम ब्रांच अपूर्व गुप्ता ने बताया इसका पाकिस्तान और अफगानिस्तान कनेक्शन के अलावा पूरा कार्टेल लखविंदर लांडा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया लांडा की संलिप्तता को पूरी तरह से समझने के प्रयास चल रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का सहयोग लेने की योजना है।
डीसीपी क्राइम ब्रांच अपूर्व गुप्ता ने गिरफ्तार कश्मीरी व्यक्ति श्रीनगर के एक समृद्ध परिवार से है, लेकिन हम उसके खिलाफ दंगा और पथराव से जुड़े मामलों को देखकर हैरान थे। उन्होंने कहा हम पूरे कार्टेल में लांडा की भूमिका स्थापित करने के लिए एनसीबी और एनआईए की मदद लेंगे। हम इस जांच में केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विदेशी समकक्षों को भी शामिल करेंगे।
उन्होंने बताया शाजिया के परिवार का कश्मीरी आतंकवादियों से सीधा संबंध है। शाजिया की गिरफ़्तारी और उसके परिवार के कश्मीरी आतंकवादियों से सीधे संबंधों का पता चलने से चल रही जांच में एक और परत जुड़ गई है, जो ड्रग तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों के बीच संभावित संबंधों की ओर इशारा कर रहा है।
#WATCH | Delhi | DCP Crime Branch, Apoorva Gupta says, "In the last two months, ANTF Crime Branch has busted a big drug cartel syndicate. We have recovered heroin brought from Afghanistan via Pakistan, to Punjab and then to Delhi for distribution. The first two arrested were… https://t.co/pIfF3fqBlM pic.twitter.com/8yCYkwC3O3
— ANI (@ANI) April 19, 2025












Click it and Unblock the Notifications