Layoff: गूगल, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट के बाद एक और टेक कंपनी करेगी कर्मचारियों की छंटनी, इतने स्टाफ होंगे बाहर

कंपनी ने जोर देते हुए कहा कि वह लगभग सभी ग्राहक सहायता और संचालन भूमिकाओं को अमेरिका से बाहर के स्थानों पर स्थानांतरित कर देगी। दिसंबर 2022 तक, इवेंटब्राइट में 881 फुलटाइम कर्मचारी थे।

सांकेतिक फोटो

Layoff News: गूगल, मेटा, माइक्रोशॉफ्ट समेत अन्य कंपनियों की छंटनी के बीच एक और बैड न्यूज सामने आई है। इससे कई कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोनी पड़ सकती है। इस बीच अब इवेंटब्राइट (Eventbrite Inc) नामक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक, 8 प्रतिशत अपने कर्मचारी को निकालने का फैसला किया है। बता दें कि इवेंटब्राइट में दिसंबर 2022 तक 881 फुलटाइम स्टाफ थे। जिनमें 508 अमेरिका में थे। कंपनी ने कहा कि ट्रांसफर की प्रक्रिया साल के अंत तक पूरी हो जाएगी।

इवेंटब्राइट कंपनी जो टिकटिंग सर्विस प्रोवाइडर का काम करती है। कंपनी ने करीब 30 प्रतिशत कर्मचारियों को ट्रांसफर करने का भी फैसला लिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, इसमें अर्जेंटीना-अमेरिका से स्पेन और भारत में ट्रांसफर किया जाएगा। टेक कंपनी में काम करने वालों के लिए साल 2023 सबसे खराब साल साबित होने वाला है। क्योंकि, सिर्फ दो महीने में 417 कंपनियों ने वैश्विक स्तर पर 1 लाख 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है।

Recommended Video

    Economic Recession: मंदी के असर में अगर चली गई आपकी नौकरी तो ऐसे मिल सकती है राहत | वनइंडिया हिंदी

    छंटनी ट्रैकिंग साइट Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक, 1046 टेक कंपनियों ने 2022 में 1 लाख 61 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। वहीं, इवेंटब्राइट कंपनी ने जोर देते हुए कहा कि वह लगभग सभी कस्टमर सपोर्ट और ऑपरेशन में शामिल लोगों को अमेरिका से बाहर के स्थानों पर ट्रांसफर करेगी।

    वहीं, वैश्विक स्तर पर करीब 1 लाख टेक कर्मचारियों को जनवरी में नौकरी से हाथ धोनी पड़ी। जिसमें Amazon, Microsoft, Google, Salesforce और अन्य जैसी कंपनियां शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 3 लाख टेक कर्मचारियों ने फरवरी 2023 तक नौकरी से हाथ धो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Twitter Lays Off: ट्विटर ने फिर की दर्जनों कर्मचारियों की छंटनी, इंजीनियर-प्रोडक्ट के स्टाफ की गई नौकरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+