PMC बैंक के एक और खाताधारक की मौत, दावा- इलाज के लिए नहीं मिला समय पर पैसा

मुंबई। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के एक और खाताधारक की सोमवार को मौत हो गई है। मृतक की पहचान एंड्रयू लोबो के तौर पर हुई है। लोबो पीएमसी बैंक के आठवें खाताधारक हैं जिनकी घोटाला सामने आने के बाद मौत हुई है। लोबो पीएसमी बैंक के मुलुंड शाखा के खाताधारक थे। एंड्रयू लोबो के दोस्तों और परिजनों का दावा है कि इलाज के लिए समय पर पैसा नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हुई है।

PMC bank

लोबो के परिजन क्रिस ने बताया कि एंड्रयू ने सेवानिवृत्ति के बाद मुलुंड में अपना व्यवसाय और घर बेच दिया था। व्यवसाय और घर को बेचने से प्राप्त धन, जो लगभग 26-30 लाख था, उसे पीएमसी बैंक में जमा किया गया था। लोबो बैंक से मिलने वाले ब्याज से दवाइयों और जरूरत की चीज का भुगतान करते थे। क्रिस ने कहा कि कुछ महीने पहले एंड्रयू को फेफड़े में संक्रमण हुआ था और उसका इलाज चल रहा था।

क्रिस ने बताया कि, चूंकि पीएमसी घोटाले के चलते लोबो के रिश्तेदार भी बुजुर्ग दंपति की ज्यादा मदद नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि उनके भी खाते पीएम बैंक में थे। क्रिस ने बताया कि, ऑक्सीजन मशीनें इतनी महंगी हैं और हम उसे नहीं खरीद सकते थे। हमने किसी तरह दोस्तों से पैसे इकट्ठा किए और ऑक्सीजन सिलेंडर दिलवाया। उनके और उनकी पत्नी की दवाइयों की खर्च काफी था, लेकिन बैंक से उन्हें केवल 40 हजार रुपए ही मिल सके थे।

इससे पहले पीएमसी बैंक के 64 वर्षीय जमाकर्ता की पड़ोसी नवी मुंबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी थी। उनके परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैंक में 4,355 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने और आरबीआई द्वारा धन निकासी पर लगाए प्रतिबंधों के बाद कुलदीप कौर विज (64) पीएमसी बैंक की सातवीं जमाकर्ता हैं जिनकी मौत हो गयी है। नवी मुंबई के खारघर इलाके में सेक्टर 10 में रहने वाली कौर की मंगलवार रात को एक अस्पताल में मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+