Raj Kundra मामले में एक और मॉडल का खुलासा, शूट के लिए रोज 25000 रुपए पेमेंट का दिया ऑफर
मुंबई, 25 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने और ऐप पर बेचने के आरोप में 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में है। राज कुंद्रा के गंदे कारोबार को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं, अब एक और मॉडल ने उन पर बड़ा आरोप लगाया है। राज कुंद्रा मामले में अब तक कई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस की कहानी सामने आ चुकी है जिसमें उन्होंने जबरन पोर्नोग्राफी फिल्म में काम करवाए जाने का आरोप लगाया।

स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
अब राज कुंद्रा के खिलाफ एक और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि किस तरह उसे पोर्न बिजनेस से जुड़ने के लिए लालच दिया गया था। एक्ट्रेस की पहचान निकिता फ्लोरा सिंह के तौर पर हुई है, उन्होंने राज कुंद्रा के पीए उमेश कामत पर पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए लालच देने का आरोप लगाया है। निकिता ने इस बात का खुलासा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।
Recommended Video

रोज 25 हजार रुपए देने का ऑफर
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहीं एक्ट्रेस निकित फ्लोरा सिंह ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'पिछले साल नवंबर में राज कुंद्र के पीए उमेश कामत ने मुझे उनके ऐप हॉटशॉट के लिए न्यूड शूट करने का ऑफिर दिया था लेकिन मैने मना कर दिया। न्यूड होकर फोटोशूट कराने के लिए उमेश कामत में मुझे रोजाना 25000 रुपए पेमेंट का ऑफिर दिया था लेकिन मैंने इनकार कर दिया। हैरानी की बात है कि अब दोनों गिरफ्तार हो गए हैं।'

'भगवान का शुक्र है कि...'
निकिता ने आगे लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि मैं राज कुंद्रा जैसे बड़े नाम के झांसे में नहीं आई। उन्होंने कई मासूम लड़कियों को वल्गर एक्ट का लालच दिया। झारखंड की एक लड़की का अपने पति से तलाक हो गया क्योंकि उसने उनके लिए शूटिंग की थी।' निकिता के इस खुलासे के बाद एक बार फिर यूजर्स का गुस्सा राज कुंद्र पर फूट पड़ा है। निकिता की पोस्ट पर लोग कमेंट बॉक्स में राज कुंद्रा को खरी-खरी सुना रहे हैं।

राज कुंद्रा के खिलाफ कंपनी के 4 स्टाफ बने गवाह
राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा की कंपनी में ही काम करने वाले चार स्टाफ पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में गवाह बन गए हैं। राज कुंद्रा के ये चारों स्टाफ उनके खिलाफ पोर्नोग्राफी केस में गवाही दे सकते हैं। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस सूत्रों ने दी है। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था।

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ से होगी पूछताछ
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ समेत तीनों लोगों समन (नोटिस) भेजा है। इन तीनों से आज राज कुंद्रा केस में पूछताछ की जाएगी। मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पोर्न फिल्म रैकेट जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है। गहना वशिष्ठ पोर्न फिल्में बनाने के मामले में इसी केस में जमानत पर बाहर हैं। गहना वशिष्ठ को फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा पर बोले मुकेश खन्ना- जैसे सुशांत के जरिए ड्रग एंगल बाहर आया, वैसे ही इस केस के जरिए...












Click it and Unblock the Notifications