गाजियाबाद में भी ATM से निकला 2000 रुपये का नकली नोट, बैंक ने नहीं सुनी शिकायत

बुधवार को दिल्ली के संगम विहार इलाके में एटीएम से 2000 रुपये का नकली नोट निकलने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है।

गाजियाबाद। दिल्ली के संगम विहार इलाके में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 2000 रुपये का नकली नोट निकले के बाद अब गाजियाबाद में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यह नोट जनवरी में एटीएम से निकला था। इस मामले में 26 वर्षीय पीड़ित सिद्धांत शशिकर ने पैसा वापस पाने की पूरी कोशिश की लेकिन बैंक मैनेजर ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।

24 जनवरी को निकाला था नोट

24 जनवरी को निकाला था नोट

सिद्धांत एचसीएल कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को उन्होंने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एसबीआई के एक एटीएम से 2000 रुपये निकाले लेकिन उन्हें नकली नोट मिला। उन्होंने बताया कि नोट नकली था और देखने में पूरी तरह 2000 रुपये के नए नोट की तरह दिख रहा था। यह नोट वैसा ही है जैसा कि संगम विहार में 6 फरवरी को निकला है। READ ALSO: BMC चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर संजय निरुपम का इस्तीफा

नोट पर लिखा था चूरन लेबल

नोट पर लिखा था चूरन लेबल

बैंक मैनेजर ने खाली हाथ लौटाया

बैंक मैनेजर ने खाली हाथ लौटाया

बैंक मैनेजर के इस जवाब से परेशान सिद्धांत ने ऑफिस न जाकर घर का रुख किया। उसने अपने घर में इसकी जानकारी दी। इसके बाद उस आंटी ने बैंक अधिकारियों को ईमेल भेजकर शिकायत की लेकिन उस पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने [email protected] पर ईमेल किया था। उन्होंने ईमेल में यह भी लिखा, 'आपके कस्टमर केयर नंबर लगातार व्यस्त जा रहे हैं और आपकी वेबसाइट भी नहीं खुल रही है।' परिवार ने कहा कि उन्होंने उस वक्त पुलिस से कोई शिकायत नहीं की लेकिन नोट को संभालकर रख लिया। READ ALSO: विजय माल्या ने इशारों-इशारों में किस पर साधा निशाना?

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बुधवार को दिल्ली के संगम विहार इलाके में एटीएम से 2000 रुपये का नकली नोट निकलने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। एटीएम से नकली नोट निकलने को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। नोट एटीएम में कैसे आया इसकी भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+