मनमोहन सिंह के एक और करीबी को मिली नौकरी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के एक और करीबी और प्रेस सलाहकार हरीश खरे को नौकरी मिल गई। वे अब दि ट्रिब्यून अखबार के संपादक बनाए गए। कभी हिन्दुस्तान टाइम्स, टाइम्स आफ इंडिया और दि हिन्दू से जुड़े रहे हरीश खरे मनमोहन सिंह के प्रेस सलहाकार पद से हटने के बाद दाएं-बाएं लिख ही रहे थे।

पचौरी निजी चैनल में
खरे के बाद में मनमोहन सिंह के प्रेस सलाहकार रहे पंकज पचौरी भी एक निजी टीवी चैनल से जुड़ गए हैं। वे प्रधानमंत्री कार्यालय में जाने से पहले एनडीटीवी में थे। पंकज पचौरी एक दौर में बीबीसी और इंडिया टुडे में भी रहे। वे बेहद तेज-तर्रार पत्रकार माने जाते हैं।
सुधीश पचौरी डीयू में
बता दें कि उनके बड़े भाई डा. सुधीश पचौरी हिन्दी के प्रकांड विद्वान हैं। वे आजकल दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चासंलर भी हैं।
मतभेद हुए
डा. मनमोहन सिंह के दस सालों के प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान संजय बरू भी उनके प्रेस सलाहकार रहे। पर बाद उन्हें कहते हैं कि मनमोहन सिंह से मतभेदों के चलते अपने पद को छोड़ना पड़ा था। उसके बाद उन्होंने मनमोहन सिंह पर एक बेहद विवादास्पद किताब भी लिखी थी। वे आजकल इंटरनेशनल इंस्टीच्यूट आफ स्ट्रेटजिक स्टडीज से जुड़े हैं। बरू भी नामवर पत्रकार हैं। वे बिजनेस स्टैडर्ड और इक्नोमिक टाइम्स के संपादक भी रहे।
बरू के पिता बीपीआर विट्ठल एक दौर में मनमोहन सिंह के साथ काम कर चुके थे। वे देश के वित्त सचिव भी रहे।वे मई, 2004 से लेकर अगस्त 2008 तक मनमोहन सिंह के साथ थे।












Click it and Unblock the Notifications