दलित के घर भोजन' पर घिरे मोदी के मंत्री, हलवाई से बनवाई दाल और सब्जी
नई दिल्ली। देशभर में जिस तरह से दलितों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया था, उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पार्टी के नेताओं और मंत्रियो को निर्देश दिया था कि वह दलित बाहुल्य इलाकों में जाए और यहां के निवासियों के साथ समय गुजारे, ताकि उनका भरोसा एक बार फिर से जीता जा सके। लेकिन पीएम की यह कोशिश लगातार विवादों में है, एक के बाद एक नेता दलितों के घर में जाकर खाना खा रहे हैं। लेकिन इन नेताओं के भोज पर अब सवाल खड़ा होने लगा है।

भड़क गए मंत्री जी
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिहार के बेगुसराय से भाजपा सांसद एसएस अहलुवालिया भी दलित के घर पर खाना खाने के लिए गए थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने बाहर से मंगाया हुआ खाना खाया था, जिसकी वजह से वह विवाद में आ गए हैं। आरोप है कि मंत्रीजी ने बाहर से खाना बनवाकर मंगाया था, ऐसे में उनपर सवाल खड़ा होने लगा। लेकिन जब अहलुवालिया से इस बारे में पूछा गया तो वह भड़क गए और उन्होंने इससे साफ इनकार किया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार भाजपा के नेता दलितों के घर पर खाना खाने के लिए जा रहे हैं।
सुरेश राणा भी आए थे विवादों में
जानकारी के अनुसार जो खाना अहलुवालिया को दिया गया था वह दलित ने नहीं बल्कि हलवाई ने बनाया था। खाना बनाने के लिए महंगा चावल बनाया गया, बढ़िया क्वालिटी की दाल और सब्जियां मंगाई गई थी। यह खाना दलित के घर के आंगन में बना था और यहां पर खाना खाने के लिए आस-पास के पिछड़ी जाति के लोग आए थे। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा दलित के घर खाना खाने को लेकर विवाद में आ गए थे, जब वह अपनी तरफ से लाया हुआ खाना और पानी यहां पी रहे थे।
उमा भारती ने कहा कि हम भगवान राम नहीं
इससे पहले भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा था कि हम भगवान राम नहीं हैं जो दलितों के साथ भोजन करेंगे तो वो लोग पवित्र हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब दलित हमारे साथ हमारे घर बैठकर खाना खाएंगे तो हम पवित्र हो जाएंगे। उमा भारती ने कहा कि जब मैं दलित को अपने घर पर अपने हाथ से खाना परोसुंगी तो मेरा घर धन्य हो जाएगा
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के ऐतिहासिक मकबरे को केसरिया-सफेद रंगों से रंगा, मूर्तियां रख बना दिया मंदिर












Click it and Unblock the Notifications