विराट-अनुष्का की शादी पर सियासी बवाल, अब हनीमून को लेकर भाजपा विधायक ने उठाए सवाल

भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी क्या की, देश में बवाल मच गया है। एक के बाद एक बीजेपी नेता नए-नवेले जोड़े के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। विधायक पन्ना लाल शाक्य के बाद अब भाजपा के एक और विधायक ने विराट और अनुष्का निशाना साधा है।

Recommended Video

    Virat Kohli - Ansuhka Sharma के Honeymoon पर बरसे BJP Leader । वनइंडिया हिंदी
    Virushka

    नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी क्या की, देश में बवाल मच गया है। एक के बाद एक बीजेपी नेता नए-नवेले जोड़े के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। विधायक पन्ना लाल शाक्य के बाद अब भाजपा के एक और विधायक ने विराट और अनुष्का निशाना साधा है। विराट और अनुष्का ने अपना हनीमून फिनलैंड में मनाया था, बस यही बात भाजपा विधायक को बुरी लग गई।

    'विदेश में की शादी, तो देश में मनाते हनीमून'

    'विदेश में की शादी, तो देश में मनाते हनीमून'

    कश्मीर में भाजपा नेता राकिफ वाणी ने दोनों के हनीमून को लेकर कहा कि उन्हें विदेश जाने की क्या जरूरत थी। वाणी ने कहा, 'वो भारतीय टीम के कप्तान है। उन्होंने विदेश में शादी की, चलो कोई परेशान नहीं है। लेकिन हनीमून यहां कश्मीर में मनाना चाहिए था। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहते हैं।' वाणी ने कहा कि विराट कोहली ने देश में हनीमून न मनाकर गलत किया है। 'अगर वो कश्मीर में हनीमून मनाते तो इससे यहां के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता।'

    इटली में शादी पर भी हुआ था बवाल

    इटली में शादी पर भी हुआ था बवाल

    इससे पहले मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य ने इटली में शादी को लेकर विराट की देशभक्ति पर सवाल खड़े कर दिए थे। शाक्य ने कहा था कि कोहली ने भारत में नाम और पैसा कमाया लेकिन शादी इटली में जाकर की। उन्होंने कहा था, 'भारत की धरती पर भगवान राम और सीता माता की शादी हुई है, लेकिन लोग इटली में जाकर शादी करते हैं। ऐसे लोग देशभक्त कैसे हो सकते हैं।'

    गौतम गंभीर ने दिया नेताओं को करारा जवाब

    गौतम गंभीर ने दिया नेताओं को करारा जवाब

    क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इन सभी नेताओं को करारा जवाब दिया है। गंभीर ने दोनों को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें कुछ भी कहने से पहले सोचना चाहिए। गंभीर ने कहा, 'किसी को कहां शादी करनी है, ये उनकी अपनी मर्जी है। लोगों को अपने काम से काम रखना चाहिए। कुछ वक्त की पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा कहना बहुत ही गलत है।'

    निर्देशक शूजीत सरकार और अनुराग कश्यप ने भी किया बचाव

    वहीं फिल्म निर्देशक शूजीत सरकार ने भी पन्ना लाल शाक्य पर तंज कसा है। शूजीत सरकार ने शाक्य के देशभक्त वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा, 'अगली बार विराट कोहली अपना पहला बिना देशभक्ति वाला सिक्स पार्क के बाहर मारेंगे तो वो उस देशभक्त विधायक के नाम का होगा।' शूजीत सरकार के इस ट्वीट को निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी रिट्वीट किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+