केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह का ऐलान- मनोज तिवारी को दिल्ली का सीएम बनाकर ही दम लेंगे

Recommended Video

    Delhi Assembly Elections: Hardeep Singh Puri announced this regarding Manoj Tiwari |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पानी की स्वच्छता को लेकर बहस छिड़ी हुई है, सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में दिल्ली-मुंबई सहित कई नगरों का पानी पीने लायक नहीं है। टेस्ट में दिल्ली के पानी का सैंपल फेल होने के बाद बीजेपी ने सीएम केजरीवाल को आड़े हाथ लिया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पानी के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि, दिल्ली के सीएम खुद एक लीटर पानी पी कर दिखाएं फिर पता चल जाएगा की कितना साफ है।

    Announcement of Union Minister Hardeep Singh Manoj Tiwari will be made the CM of Delhi

    केंद्रीय शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी रविवार को शहरी केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उत्तर पूर्वी दिल्ली दिल्ली से सांसद और बीजेपी नेता मोनोज तिवारी सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। पानी का जिक्र करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने सीएम केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली का पानी इतना खराब नहीं है। अरे भाई, अगर खराब नहीं है तो एक लीटर पानी पी कर दिखा दो, पता लग जाएगा खराब है या नहीं।

    मनोज तिवारी के नेतृत्व में होगा दिल्ली विधानसभा
    इसके अलावा हरदीप सिंह ने शहरी केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा सभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। हरदीप सिंह ने कहा कि हम मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और तब तक नहीं रूकेंगे जब तक वो सीएम ना बन जाएं। जिस समय केंद्रीय मंत्री ने यह ऐलान किया उस समय मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन के साथ मनोज तिवारी भी मौजूद थे। मालूम हो कि, दिल्ली में अगले साल 2020 में विधानसभा चुनाव होना हो जिसे लेकर बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है। हरदीप सिंह के ऐलान से ऐसा माना जा रहा है कि इस बार दिल्ली में बीजेपी सीएम का चेहरा मनोज तिवारी ही होंगे।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जारी है सियासी नाटक, बीजेपी सांसद मिले पवार से, मची हलचल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+