Annamalai Protest: ठंड में अन्नामलाई ने खुद को मारे कोड़े, DMK को सत्ता से हटाने की प्रतिज्ञा
Annamalai Protest: तमिलनाडु के अन्ना विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न मामला गरमाता जा रहा है। इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में भी तूफान ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष के अन्नामलाई इस घटना से काफी गुस्से में हैं।
भीषण ठंड में अर्धनग्न होकर अन्नामलाई ने खुद को कोड़ मारे और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की। साथ ही, अन्नामलाई ने DMK को सत्ता से हटाने की प्रतिज्ञा भी ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नामलाई ने डीएमके को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक चप्पल नहीं पहनने की कसम खाई है।

अन्नामलाई को खुद को कोड़े मारने का वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो जारी करते हुए एएनआई ने लिखा, 'तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अन्ना विश्वविद्यालय में कथित यौन उत्पीड़न मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध स्वरूप खुद को कोड़े मारे।'
इस दौरान अन्नामलाई ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'तमिल संस्कृति को समझने वाला कोई भी व्यक्ति हमेशा जानता है ये सभी प्रथाएं इस भूमि का हिस्सा हैं।' उन्होंने कहा कि खुद को कोड़े मारना, खुद को दंडित करना और खुद को कठिन परिस्थितियों में डालना, ये सब इस संस्कृति का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: GST पर रेस्टोरेंट मालिक का वित्त मंत्री से सवाल, फिर माफी, वीडियो पर बवाल के बाद अन्नामलाई को कहना पड़ा SORRY
यह किसी व्यक्ति या चीज़ के खिलाफ़ नहीं है, बल्कि राज्य में हो रहे निरंतर अन्याय के खिलाफ़ है। अन्ना विश्वविद्यालय में जो हुआ, वह सिर्फ़ एक संकेत मात्र है। अन्नामलाई ने आगे कहा कि अगर आप पिछले 3 सालों में जो कुछ हुआ है, उसे देखें, तो आम लोगों, महिलाओं, बच्चों के खिलाफ़ निरंतर अन्याय और उच्च भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है।
कहा कि मैंने उस रास्ते पर चलने का फैसला किया है जिस पर मेरे कई पूर्वज चले हैं। ये उच्च शक्ति के प्रति, ईश्वर के प्रति समर्पण की प्रक्रिया है।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के BJP अध्यक्ष अन्नामलाई की खुद को कोड़े मारने की प्रतिज्ञा, कहा-'जब तक जूते चप्पल नहीं पहनूंगा...'












Click it and Unblock the Notifications