काले धन पर अन्ना ने दिया मोदी को डोज़, फिर कर देंगे हल्लाबोल
मुंबई। कुछ सालों पहले एक गांधी टोपी वाले बाबा सड़क पर उतरे और उनके साथ लगभग पूरा देश सड़क पर उतर गया। अन्ना हज़ारे ने वापस देश की जनता को सीधा सियासत से जोड़ दिया था। और उनके अनशन ने बड़े से बड़े नेताओं की भूख मार दी थी। एक बार फिर अन्ना हज़ारे खबरों में वापस आ गए हैं। और इस बार उनका सीधा टार्गेट है मोदी सरकार।

अन्ना हज़ारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काले धन पर सरकार का रवैया देखते हुए एक पत्र लिखा है। इस पत्र में अन्ना ने मोदी को डोज़ देते हुए कहा है कि अगर सरकार काले धन से जुड़े मुद्दों पर अगर स्पष्ट खुलासे नहीं किये तो वे वापस एक विद्रोह छेड़ने को मजबूर होंगे।
याद दिलाए वादे
अन्ना ने अपने खत में मोदी को याद दिलाया कि लोक सभा चुनाव के दौरान मोदी ने वादा किया था कि सरकार में आने के बाद वो काले धन के मुद्दे पर पहल करेंगे। हालांकि अब मोदी सरकार ने मुद्दे पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि सब मुद्दे सार्वजनिक नहीं किये जा सकते।
देश के लिए है जीवन - अन्ना
अन्ना ने साफ किया है कि 35 सालों से अलग अलग मुद्दों पर लड़ रहे हैं। वह किसी पार्टी विशेष के साथ या विरूद्ध नहीं हैं। वो देश और समाज की सेवा करते आए हैं और करते रहेंगे। मोदी के पास इस क्षेत्र में बहुत अनुभव और शक्ति है। लेकिन अगर वो वादे पूरे नहीं करते तो उन्हें खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।
भाजपा के फेवर में आईं किरण बेदी
वहीं मामले पर भाजपा के समर्थन आईं किरण बेदी ने बचाव में कहा कि भाजपा ने यह कभी नहीं कहा कि वह किसी का नाम नहीं बताएगी। भाजपा ने बस यह कहा कि हर चीज़ की एक प्रक्रिया होती जिसे लांघा नहीं जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications