अंकिता लोखंडे ने सुशांत की आखिरी फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा भावुक मैसेज- एक आखिरी बार...
नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा शुक्रवार को डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है और फिल्म को फुल रेटिंग्स भी मिली हैं। जिससे इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। वहीं सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इसका पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अंकिता ने अपनी पोस्ट के जरिए सुशांत की टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक की यात्रा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने एक भावुक मैसेज भी लिखा, जिसे पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो जाएं।
Recommended Video

'पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा तक'
अंकिता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा तक एक आखिरी बार।' आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। इस मामले को आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है लेकिन सुशांत के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के पीछे का कारण पता चल सके। सुशांत के फैंस सहित राजनेता से लेकर कई सेलिब्रिटी तक सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इनका मानना है कि सुशांत के पास आत्महत्या करने की कोई वजह नहीं थी। इनका कहना है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।
ऑनलाइन प्रदर्शन वाले दिन भी जलाया दीया
वहीं सुशांत के करियर की बात करें तो उन्होंने किस देश में है मेरा दिल के बाद जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में काम किया था। ये टेलीविजन का काफी हिट शो साबित हुआ था। इस शो में सुशांत के अपोजिट अभिनेत्री अंकिता लोखंडे थीं। दोनों ने 2016 तक एक दूसरे को डेट भी किया। इससे पहले सुशांत को न्याय दिलाने की मांग करते हुए बुधवार रात ऑनलाइन प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान अंकिता ने एक दीया जलाते हुए पोस्ट में सुशांत के लिए लिखा- 'आशा, प्रार्थनाएं और ताकत। तुम जहां भी हो हंसते रहो।' हालांकि अंकिता ने अपनी पोस्ट में #Candles4SSR नहीं लिखा लेकिन सुशांत के फैंस का कहना है कि अंकिता ने भी सुशांत के लिए हो रहे इस ऑनलाइन प्रदर्शन में हिस्सा लिया है।

अंकिता का पोस्ट- भगवान का बच्चा
इससे पहले भी अंकिता ने दीया जलाते हुए सुशांत के लिए पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'भगवान का बच्चा।' ये पोस्ट उन्होंने सुशांत का निधन होने के एक महीने बाद लिखी थी। सुशांत की फिल्म दिल बेचारा की बात करें तो ये जॉन ग्रीन्स के मशहूर नॉवल द फॉल्ट इन आर स्टार्स पर बेस्ड है। दिल बेचारा फिल्म में सुशांत के अपोजिट अभिनेत्री संजना सांघी हैं। वहीं फिल्म को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म काई पोचे के बाद से ही छाबड़ा सुशांत के साथ हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में भी कहा है कि सुशांत और उनकी दोस्ती बीते सात सालों से थी।

सुशांत की ये फिल्में हिट रहीं
छाबड़ा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि अभी मैं किस माइंडस्पेस में हूं। ये मिलीजुली फीलिंग है, मीठी और कड़वी। लोगों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही है, सुशांत के प्रति उनका प्यार बहुत ज्यादा है, लेकिन मैं हर चीज के बारे में अजीब महसूस कर रहा हूं।' आपको बता दें सुशांत की कई फिल्में काफी हिट रही हैं। उन्होंने फिल्म ब्मोकेश बख्शी में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में उनका किरदार निभाया था। बीते साल सुशांत की फिल्म छिछोरे भी आई थी, जो दिल बेचारा से पहले बिग स्क्रीन पर आई उनकी आखिरी फिल्म है।
कंगना रनौत ने कहा, मैं सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने में मदद के लिए प्रतिबद्ध हूं












Click it and Unblock the Notifications