Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या अंजू की होगी गिरफ्तारी? जानिए पकिस्तान से लौटी अंजू पर कौन-कौन से मामले हैं दर्ज

भारत की सीमा लांघ कर पकिस्तान जाने वाली अंजू वापस लौट चुकी है। नसरुल्ला से निकाह कर फातिमा बनी अंजू पर भारत वापसी के साथ ही गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। अंजू के पति अरविंद ने उसके खिलाफ राजस्थान में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कई तरह के आरोप हैं।

अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ धारा 366, 494, 506 और आईटी एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। जिन्हें लेकर राजस्थान पुलिस अब अंजू से पूछताछ करने की तैयारी में है।

Anju Pakistan

अंजू की वापसी के बाद से ही लगातार सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही थी। अब अंजू की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। जून के महीने में अंजू के पति अरविंद ने उसके खिलाफ भिवाड़ी में मामला दर्ज कराया था। अंजू के लौटने के साथ ही वो सारे मामले वापस खुल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भिवाड़ी के एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि भिवाड़ी में अंजू से पूछताछ की जाएगी। इस मामले के अलग-अलग एंगल की जांच हो रही है। सैनी ने आगे कहा कि अंजू के बच्चों से भी बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि अंजू के पति के द्वारा दर्ज कराए गए केस में अगर गिरफ्तारी का प्रावधान होगा तो अंजू को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

दूसरी ओर, पाकिस्तानी मीडिया यह दावा कर रही है कि अंजू और नसरुल्लाह जल्द ही दुबई में सेटल होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में अंजू का वीजा एक्सटेंड नहीं हो पा रहा था। पकिस्तान से भारत आने में भी उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब दोनों (अंजू और नसरुल्ला) दुबई में जाकर रहने का प्लान कर रहे हैं।

अंजू के भारत लौटने के बाद उसके परिवार ने उससे मिलने से मना कर दिया है। अंजू के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को मरा हुआ मान लिया है। अंजू के पति अरविन्द ने उसे सोसाइटी में भी आने से मना कर दिया है। जिन बच्चों की दुहाई दे कर अंजू भारत लौटी है उन्होंने भी उससे मिलने से इनकार कर दिया। अरविन्द ने अंजू पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पकिस्तान जाने के बाद अंजू ने फोन पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

आपको बता दें, मूल रूप से भिवाड़ी की रहने वाली अंजू इसी साल जुलाई में पाकिस्तान चली गई थी। पति से वो जयपुर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। अंजू के पाकिस्तान पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ था। जहां उसने धर्म परिवर्तन कर नसरुल्ला से निकाह कर लिया था। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। नसरुल्ला के प्यार में पागल अंजू अपने घर, परिवार और बच्चों को छोड़ कर पकिस्तान पहुंच गई थी। अंजू की वापसी के बाद नसरुल्ला ने कहा था कि अंजू अपने बच्चों से मिलने गई है। वो उन्हें बहुत याद कर रही थी।

यह देखें: बच्चों को पाकिस्तान ले जाना अंजू के लिए नहीं होगा आसान, कस्टडी को लेकर भारत-पाक आ सकते हैं आमने-सामने!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+