बच्चों को पाकिस्तान ले जाना अंजू के लिए नहीं होगा आसान, कस्टडी को लेकर भारत-पाक आ सकते हैं आमने-सामने!
Anju In India: पाकिस्तान से भारत आई अंजू इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। राजस्थान के अलवर भिवाड़ी से जुलाई 2023 में अंजू पाकिस्तान गई थी। वहां जाकर अंजू ने अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से इस्लाम धर्म अपनाकर शादी कर ली थी। अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। अंजू भारत अपने बच्चों से मिलने आई हैं।
अंजू ने कहा है कि वो पहले अपने पति अरविंद से तलाक लेंगी और फिर अपने बच्चों को पाकिस्तान लेना जाने की कोशिश करेंगी। लेकिन बच्चों को पाकिस्तान ले जाने की राह अंजू के लिए आसान नहीं होगी। असल में अंजू के बच्चों ने ही अपनी मां से मिलने से साफ इनकार कर दिया है। इसके अलावा भी बच्चों की कस्टडी को लेकर अंजू को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक भारत और पाकिस्तान भी आमने-सामने आ सकते हैं।

नसरूल्लाह ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया को इंटरव्यू दिया था कि अंजू भारत अपने 15 साल की बेटी और छह साल के बेटे से मिलने गई हैं। अगर बच्चे अंजू के साथ वापस पाकिस्तान आते हैं तो आ सकते हैं। लेकिन वो सिर्फ और सिर्फ उनकी मर्जी होगी।
अंजू को अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कई सारे कानूनी पचड़ों से गुजरना पड़ सकता है। अंजू को बच्चों की कस्टडी इतनी आसानी से नहीं मिलेगी क्योंकि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानून हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की अपनी चुनौतियां हैं, इस कस्टडी को लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ सकते हैं।
अंजू को किन-किन चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना!
- -कस्टडी को लेकर जो सबसे बड़ी चुनौती है कि वो क्षेत्राधिकार संबंधी है। इस कस्टडी में कानूनी अधिकार किस देश के पास होगा, ये सबसे बड़ा सवाल है। हालांकि ये इन बातों पर निर्भर करता है कि बच्चे कहां के रहने वाले हैं और उनकी राष्ट्रीयता क्या है।
- -इस मामले में इंटरनेशनल चाइल्ड एब्डक्शन पर हेग कन्वेंशन भारत और पाकिस्तान दोनों पर लागू होगा। इन अंतरराष्ट्रीय संधियां और कानून में बच्चों की कस्टडी से निपटने के लिए गाइडलाइंस दी गई है।
- -दोनों देशों के बीच लीगल रिप्रेजेंटेशन का भी मामला उठ सकता है। इस मामले में अदालती आदेशों को लागू करना बड़ा मुश्किल हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications