Anju Nasrullah Love Story में बड़ा ट्विस्ट, पाकिस्तान से आकर दिल्ली में खरीदेंगे घर, कहां से आए इतने पैसे?
भारत की अंजू और पाकिस्तान के नसरुल्लाह की प्रेम कहानी एक बार फिर चर्चा में हैं। अब खबर है कि प्रेम विवाह के बाद अंजू अपने पति नसरुल्लाह के साथ भारत में बसने की तैयारी में है। इसके लिए यह जोड़ी दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने की प्लानिंग कर रही है। फिलहाल अंजू भारत में और नसरुल्ला पाकिस्तान में है। अंजू के घर लेने पर नसरुल्ला भी जल्द ही भारत आने वाले हैं।
आजतक से बातचीत में अंजू ने अपने नए प्लान और राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान भागकर प्रेमी नसरुल्ला से लव मैरिज के बाद आई दिक्कतों के बारे में बताया। अंजू बोलीं कि वे पति नसरुल्ला व बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जीना चाहती हैं। कागजी कार्रवाई पूरी होने में वक्त लग गया। इसलिए नसरुल्ला को भारत आने में देरी हो रही है। दोनों एक-दूसरे को बहुत याद व प्यार करते हैं।
यह भी पढ़ें- Anju Pakistan: अंजू के पिता बोले-ननिहाल में पली-बढ़ी बेटी है सनकी, एक आदत ने पहुंचाया पाकिस्तान

अंजू ने कहा भारत से पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला से शादी कर लेने के बाद उसके परिवार को ताने सहने पड़े। लोगों ने परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई। अब वह अपने परिवार के साथ खुश है।
जल्द भारत आएंगे नसरुल्लाह
नसरुल्लाह भी भारत में अंजू से मिलने के लिए बेताब हैं। उन्होंने अंजू के पास भारत आने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है, हालांकि कुछ शुरुआती देरी दस्तावेज़ संबंधी समस्याओं के कारण हुई। अंजू ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे को बहुत याद करते हैं और विभिन्न बाधाओं के बावजूद एक साथ भविष्य की तैयारी कर रहे हैं।

अंजू की माँ वर्तमान में अपने दो बच्चों की देखभाल करती हैं, जबकि अंजू नौकरी और अपना खुद का व्यवसाय भी संभालती हैं। वह अपने बच्चों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना चाहती है। अंजू कहती हैं कि पहले पति अरविंद के साथ तलाक की कार्यवाही पूरी होने वाली है। शुरुआत में वह अंजू को तलाक नहीं देना चाहता था।

अंजू ने कहा कि धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से, सभी समस्याएं हल हो रही हैं। अब उसके पीछे उसके परिवार का समर्थन है, वह अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

भारत से पाकिस्तान पहुंचने वाली अंजू कौन हैं?
बता दें कि अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी शहर में पति अरविंद के साथ रहती थीं। मूल रूप से यूपी की रहने वाली हैं। अंजू भिवाड़ी में हीरो होंडा कंपनी में काम करती थी। इससे पहले उसने गुरुग्राम में भी जॉब किया। 38 वर्षीय अंजू ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। साल 2007 में अंजू व अरविंद की शादी हुई। इनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही अंजू व अरिवंद भिवाड़ी में रह रहे थे। 21 जुलाई 2023 में अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर सामने आई है। अंजू ने पति से कहा था कि घूमने के लिए जयपुर जा रही है। जयपुर की बजाय पाकिस्तान पहुंच गई।
अंजू ने बताया था कि साल 2020 में फेसबुक चलाते हुए उसकी दोस्ती पाकिस्तान के नसरुल्ला से हुई थी। अपनी बहन व मां को भी उसने नसरुल्ला के बारे में बता रखा था। अंजू व अरविंद के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था तो वह पाकिस्तान चली गई और नसरुल्ला से निकाह कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications